इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम की जमानत मंजूर करते हुए सजा निलंबित कर दी है. हालांकि, दोषसिद्धि पर रोक की मांग खारिज कर दी गई। अन्य मामलों में राहत मिलने पर ही उनकी रिहाई संभव होगी.
-
राज्य29 Oct, 202602:02 PMसपा नेता आजम खां और उनके बेटे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दो पैन कार्ड केस में सजा निलंबित; फिर भी जेल से बाहर आने में पेंच!
-
मनोरंजन27 Oct, 202606:57 PMटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका
जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने हमलावरों तक हथियार पहुंचाने में मदद की थी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के लिए हथियार कहां से आए, आरोपियों के बीच किस तरह संपर्क हुआ और घटना के पीछे किसकी क्या भूमिका थी.
-
मनोरंजन26 Oct, 202602:49 PMआमिर खान को निशाना बनाने की थी साजिश? 3 बार हुई घर की रेकी, फिर लॉरेंस गैंग ने बदला प्लान
मुंबई पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने आमिर खान के घर की तीन बार रेकी की थी. आमिर तक पहुंचना मुश्किल होने पर 18 अक्टूबर 2026 को जुहू में टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया.
-
न्यूज24 Oct, 202603:41 PMदिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, मौके से मिले 3 सुसाइड नोट; आखिर क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में 12वीं की करीब 19 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने स्कूल परिसर में खुद को आग लगा ली. पुलिस को मौके से तीन सुसाइड नोट मिले हैं. शुरुआती जांच में लव एंगल की बात सामने आई है, हालांकि मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
-
क्राइम24 Oct, 202608:44 AMकौन दे रहा था शूटरों को इनपुट? टीवी पर चेहरे दिखते ही आया भागने का मैसेज, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में खुलासा हुआ है कि टीवी पर संदिग्धों के चेहरे दिखते ही एक शूटर को वहां से भागने का मैसेज मिला था. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों तक कार्रवाई की जानकारी कौन पहुंचा रहा था.
-
Advertisement
-
राज्य21 Oct, 202612:09 PMनेपाल से नागपुर तक कैसे फरार रही श्रद्धा दुबे? अब मददगार भी पुलिस के रडार पर, कई को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को 11 दिन बाद नागपुर से गिरफ्तार किया गया है. लखनऊ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. अब पुलिस फरारी के दौरान तीनों को पनाह देने और मदद करने वालों की तलाश में जुटी है.
-
मनोरंजन21 Oct, 202607:48 AMटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में खुलासा, सलमान खान को भी निशाना बनाने की थी तैयारी; पुलिस को देख बदला इरादा
मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने सलमान खान के घर की भी रेकी की थी, लेकिन वहां पुलिस की तैनाती देखकर लौट गए. हालांकि, इस खुलासे पर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है.
-
मनोरंजन20 Oct, 202605:00 PMटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले सुनील शेट्टी- अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है तो किसी के साथ भी हो सकता है
सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ को अपना बचपन का दोस्त बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा. पता नहीं उनके साथ ऐसा क्यों हुआ, और अब मुझे लगता है कि सभी एक्टर्स को सुरक्षित रहने की आवश्यकता है.
-
मनोरंजन20 Oct, 202612:30 PMटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 25 हजार रुपए में खरीदी थी वारदात में इस्तेमाल बाइक, तीनों आरोपियों की पहचान आई सामने
इस मामले में फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इस बाइक को 25 हजार रुपए में खरीदा था. मुंबई पुलिस ने बाइक के मालिक से पूछताछ की है और इसके पिछले मालिकों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.
-
मनोरंजन20 Oct, 202611:02 AM‘तू परेशान मत हो, बजरंगा बाण सुनते रहना’, टाइगर श्रॉफ के समर्थन में उतरे विद्युत जामवाल, बोले- तुम सबसे निडर व्यक्ति हो
विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ को सबसे निडर इंसान बताया और उनकी हिम्मत की सराहना की. वीडियो में एक्टर कहते हैं मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं. मैं जितने भी लोगों को जानता हूं, उन सब में टाइगर तुम सबसे निडर व्यक्ति हो.
-
मनोरंजन20 Oct, 202610:39 AM‘सलमान खान माफी मांग लें तो खत्म हो सकती है दुश्मनी’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बोले अनूप जलोटा
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहा कि सलमान को इस मामले को सुलझाने के लिए बड़ा कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा, "तो क्यों न इस सब को खत्म करने के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगने का एक पक्का फैसला लिया जाए? मैं यही चाहता हूं."
-
राज्य18 Oct, 202610:35 AMग्रेटर नोएडा में 5 लोगों की मौत के मामले में आया नया मोड़, महेश के वॉइस नोट में 2 बहनों और बहनोई का जिक्र; पुलिस ने दर्ज की FIR
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में महेश के वॉइस नोट से नया मोड़ आया है. मृतक के साले की शिकायत पर उसकी दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है.
-
न्यूज17 Oct, 202612:49 PMयूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ीं… मानहानि केस में कोर्ट का एक्शन, 8 साल पुराने मामले में वारंट जारी
शिकायतकर्ता विकास सांक्रित्यायन का दावा है कि यह मामला 2018 से लंबित है. उन्होंने ध्रुव राठी के खिलाफ कथित आपराधिक मानहानि को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी.