राज्य
23 Sep, 2026
07:37 PM
ट्रेड शो में प्रयागराज के 10 उद्यमी लगाएंगे 12 स्टाल, उद्यमियों एवं नवाचारियों को मिल रहा है ग्लोबल मंच
उत्तर प्रदेश के समृद्ध व्यंजनों की विरासत की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए योगी सरकार द्वारा शुरू की गई ‘एक जनपद एक व्यंजन योजना’ में चयनित उत्पाद भी यूपी आईटीएस 2026 में अपने जायके का स्वाद बिखेरेंगे. उपायुक्त उद्योग शरद टंडन का कहना है कि पहली बार यूपी आईटीएस मे ओडीओसी श्रेणी को शामिल किया गया है, जिसे वहां निःशुल्क स्टाल दिया जा रहा है.