राज्य
15 Aug, 2026
12:39 PM
जम्मू-कश्मीर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न का माहौल, देशभक्ति के रंग में रंगी पूरी घाटी
जम्मू-कश्मीर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और शांति के साथ मनाया गया. श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम और जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में मुख्य सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में आम लोग और अधिकारी शामिल हुए. लाल चौक समेत पूरी घाटी में तिरंगा लहराया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.