न्यूज
13 Jun, 2026
12:17 PM
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 कार्गो प्लेन क्रैश, धमाके के बाद दो हिस्सों में बंटा विमान, पांच जवान शहीद
असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा हो गया. यहां वायुसेना का एक कार्गो विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक विमान लैंडिंग दिक्कतों का शिकार हो गया और धमाके के बाद दो हिस्सों में बंट गया. अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.