प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पर शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशन्या से मुलाकात की. शुभम की पत्नी से घटना की जानकारी ली गई. इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशन्या और पिता भावुक हो गए. पीएम ने ढांढस बंधाया और कहा कि आतंक के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी.
-
न्यूज30 May, 202504:25 PMPM मोदी ने कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिवार से की मुलाकात, कहा- आतंकियों के अंत तक जारी रहेगी कार्रवाई
-
राज्य30 May, 202511:38 AMJharkhand Liquor Scam: आईएएस विनय चौबे सहित 4 अधिकारी सस्पेंड, एसीबी ने रिमांड पर लेकर शुरू की पूछताछ
एसीबी ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को सुबह 10 बजे से दो दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की.
-
राज्य30 May, 202510:57 AMअवैध प्रवासियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, 900 बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा वापस
दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा, देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने की प्रक्रिया में तेजी आई है. पिछले छह महीनों में, भारत सरकार की चल रही "पुश-बैक" रणनीति के तहत दिल्ली में लगभग 700 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आंकड़ों के अनुसार, निर्वासित व्यक्तियों की संख्या के मामले में दिल्ली सभी राज्यों में सबसे ऊपर है. कई राज्यों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई तेज हो गई है, खासकर भाजपा शासित राज्यों में. इस अवधि में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गोवा में बांग्लादेश से बड़ी संख्या में कथित अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए जाने के बाद, उन्हें निर्वासित करने के लिए सौंप दिया गया है.
-
न्यूज30 May, 202507:24 AMबाल-बाल बचे सीओ अनुज चौधरी, अचानक हुए धमाके से लगी आग, मची अफरा-तफरी
यूपी के संभल जिले में अपने कामकाज की वजह से चर्चा में रहने वाले सीओ अनुज चौधरी एक हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर मौलागढ़ गांव के एक मकान में धुआं उठता दिखाई दिया. जो कुछ ही देर में भयंकर आग में तब्दील हो गया. इसके बाद भीषण आग को देखते हुए ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के साथ ही नजदीकी पुलिस को सूचना दी.
-
न्यूज30 May, 202507:10 AMदिल्ली से एक और गद्दार पकड़ा गया... पाकिस्तानी जासूस कासिम को स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार, भाई पर भी देशद्रोह का आरोप
बताया जा रहा है कि कासिम पिछले साल पाकिस्तान गया था. जहां वह एक महीने रुका भी था. सूत्रों ने बताया कि उसने पाकिस्तान में रहकर ISI से जासूसी की ट्रेनिंग ली. उसने ISI के लोगों से मुलाकात भी की थी. कासिम भारत में रहकर अपने ही देश के लोगों को देश विरोधी गतिविधियों के लिए भड़का रहा था. उसने भारतीय सेना से जुड़ी कई गुप्त सूचना पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को दी हैं.
-
Advertisement
-
क्राइम29 May, 202506:09 PMनोएडा मे पत्रकार पंकज पाराशर पर ब्लैकमेलिंग के आरोप, मामला पहुंचा न्यायालय
पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना फेज-3 पुलिस ने पंकज पाराशर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. आरोपी गौतमबुद्धनगर के थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित सेक्टर पाई-2 का रहने वाला है.
-
राज्य29 May, 202506:04 PM8 साल...222 अपराधियों का एनकाउंटर, योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति ने बदमाशों की तोड़ी कमर
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य से अपराध और अपराधियों को साफ करने की कसम खा ली है. मार्च 2017 से अब तक यूपी पुलिस ने 222 अपराधियों को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया है. 8,118 अपराधी घायल हुए हैं और 20,221 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जानिए पूरी डिटेल
-
यूटीलिटी29 May, 202504:03 PMपुलिस हिरासत में हुई मारपीट? अब डरें नहीं, ऐसे करें शिकायत
पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए होती है, न कि उसे डराने या मारने के लिए. अगर आपके साथ या किसी परिचित के साथ कस्टडी में मारपीट या प्रताड़ना हुई है, तो चुप न रहें. कानून और संविधान आपकी रक्षा के लिए हैं
-
न्यूज29 May, 202503:19 PMयूपी STF ने एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को किया ढेर, हत्या-अपहरण-डकैती समेत 20 गंभीर मामलों में था नामजद
यूपी के हापुड़ में पुलिस ने बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है, जिसमें खबर के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन कुमार ढेर हो गया है. उसपर हत्या, मकोका जैसे कई गंभीर आरोप दर्ज है.
-
न्यूज29 May, 202501:01 PM'फर्क नहीं पड़ता, मेरे पास और भी काम हैं', कांग्रेस नेता द्वारा 'सुपर प्रवक्ता' कहे जाने पर शशि थरूर का ने किया पलटवार
थरूर ने अपने कांग्रेसी सहयोगी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और एक्स पर लिखा, "एलओसी के पार भारतीय वीरता के बारे में मेरी कथित अज्ञानता के बारे में गुस्सा करने वाले उन अति उत्साही लोगों के लिए... मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा कि केवल आतंकवादी हमलों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मैं बोल रहा था, न कि पिछले युद्धों के बारे में."
-
राज्य29 May, 202512:35 PMबिहार में घोड़ा गिरफ्तार...पुलिस का गजब कारनामा, तस्करी के आरोप में ले गई थाने, सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे!
पुलिस घोड़े को कब्जे में लेकर शराब माफियाओं की पहचान में जुट गई है. इस अनोखी तस्करी के तरीके ने पुलिस को भी चौंका दिया है. अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घोड़े का मालिक कौन है और इसे किन लोगों ने शराब ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया.
-
न्यूज28 May, 202509:53 PMऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का अगला मिशन, ऑपरेशन CCTV से चीन की डिजिटल घेराबंदी
ऑपरेशन सिंदूर की सैन्य सफलता के बाद भारत अब चीन के खिलाफ डिजिटल युद्ध की तैयारी में जुट गया है. 'ऑपरेशन CCTV' के तहत भारत सरकार और एजेंसियां अब चीन निर्मित निगरानी कैमरों को सार्वजनिक संस्थानों और संवेदनशील ठिकानों से हटाने की दिशा में काम कर रही हैं.
-
राज्य28 May, 202506:23 PMलातेहार में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आठ IED समेत मिला हथियारों का जखीरा
झारखंड के लातेहार में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान आठ आईईडी समेत हथियारों का जखीरा बरामद, 26 मई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया था.