बसपा चीफ मायावती ने चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला बोलते हुए उनके जनाधार पर सवाल उठाया और 2024 के नगीना चुनाव में बीजेपी की मदद व EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया. उन्होंने दलित समाज से चंद्रशेखर के बहकावे में न आने की अपील की.
-
राज्य28 Sep, 202602:54 PM'इनको तो BJP ने जिताया...', दलित समुदाय की बात करने वाले 'चंद्रशेखर' पर मायावती ने पहली बार क्यों बोला हमला?
-
राज्य28 Sep, 202601:50 PMराजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना, सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया ‘ठगबंधन’
राजभर ने अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव को अमेठी जाने की नसीहत भी दी. उन्होंने लिखा कि अगर अखिलेश रथ निकाल रहे हैं तो लखनऊ के बगल में अमेठी है और उन्हें वहां एक चक्कर लगा लेना चाहिए.
-
राज्य28 Sep, 202601:39 PMCM योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 11 अभ्यर्थियों को मंच पर मिला पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने 11 नवचयनित अभ्यर्थियों को मंच पर प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी संघर्ष यात्रा और परिवार की परिस्थितियां साझा कीं.
-
राज्य28 Sep, 202601:25 PMनियुक्ति पत्र वितरण समारोह में CM योगी का सपा पर निशाना, बोले- हम नियुक्ति पत्र बांटते रहेंगे, वे गिनते रहें...
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले हर जिले में माफिया की समानांतर सरकार चलती थी. असलहे लहराते हुए गाड़ियों के काफिले निकलते थे और पर्व-त्योहारों से पहले उपद्रव शुरू हो जाता था. उन्होंने कहा कि सरकार ने माफिया तंत्र और अराजकता पर प्रभावी कार्रवाई की. आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू, दंगा, उपद्रव और माफिया से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़28 Sep, 202601:16 PM'अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है ना...', टेम्स नदी से NRI महिला का VIDEO वायरल, गणपति विसर्जन पर छिड़ी बहस
लंदन से वायरल एक वीडियो में NRI महिला नीलंजना हजारिका वर्मा ने टेम्स नदी की सफाई और सख्त नियमों का जिक्र करते हुए गणेश विसर्जन के बहाने आस्था और पर्यावरण जिम्मेदारी पर तंज कसा है.
-
Advertisement
-
राज्य28 Sep, 202612:40 PMजनता दर्शन में रायबरेली के बुजुर्ग की पीड़ा सुन भावुक हुए CM योगी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश
‘जनता दर्शन’ में सीएम योगी ने सोमवार सुबह सुनी प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं. रायबरेली से आए एक बुजुर्ग अपनी पीड़ा कहते भावुक हो गए, इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
-
राज्य28 Sep, 202612:17 PMयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाया बागपत का घेवर, सितंबर में भी मिल रही सावन वाली मिठास
ट्रेड शो में बागपत से पांच कारीगर आए हैं. ये कारीगर स्टाल पर ही लोगों के सामने ताजा घेवर तैयार कर रहे हैं. इससे भी लोगों की उत्सुकता बढ़ रही है. दीपक गोयल के अनुसार रोजाना अच्छी बिक्री हो रही है और यहां घेवर 600 रुपये किलो की दर से बेचा जा रहा है.
-
राज्य28 Sep, 202611:29 AMउज्जैन में 'शाही मस्जिद' का हिस्सा हटाने पर हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दागे आंसू गैस के गोले
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने को लेकर सोमवार को विवाद हो गया. बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर जुटे, पुलिस पर कथित पथराव के बाद झड़प हुई और हालात संभालने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.
-
मनोरंजन28 Sep, 202611:02 AMतेज प्रताप ने स्वरा भास्कर को किया रोस्ट? बातचीत के बाद लगाया ‘जय सनातन’ का नारा! VIDEO वायरल
Did Tej Pratap roast Swara Bhasker: वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने कुछ साथी कंटेस्टेंट्स के साथ ‘राधे-राधे’ और ‘जय सनातन’ के नार लगाते दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि यह वीडियो अभिनेत्री स्वरा भास्कर की शो में एंट्री और तेज प्रताप के साथ उनकी बातचीत के कुछ समय बाद का बताया जा रहा है.
-
राज्य28 Sep, 202610:09 AMतूफान-बारिश में अपनों को खोने वालों के लिए CM योगी बने सहारा, 24 घंटे के भीतर मंत्री के जरिए पीड़ित परिवारों तक पहुंची आर्थिक मदद
अयोध्या और बस्ती में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को सीएम योगी के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई. प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीड़ित परिवारों को चेक सौंपकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.
-
राज्य28 Sep, 202610:00 AMCM योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को तत्काल मिल रही राहत, 24 घंटे में चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
CM Yogi: अयोध्या और बस्ती में तेज आंधी-पानी से प्रभावित परिवारों के बीच जनपद के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने सीएम योगी के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष से घटना के 24 घंटे के अंदर चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे.
-
राज्य28 Sep, 202609:40 AM'जालीदार टोपी छिटक न जाए...', राम मंदिर पर CM योगी का कांग्रेस-सपा पर बड़ा हमला, बोले- रामकाज में कालनेमि भी घुसेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में कहा कि राम मंदिर के शिलान्यास और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में आमंत्रण के बावजूद कांग्रेस और सपा के नेता नहीं गए, क्योंकि उन्हें वोटबैंक की चिंता थी.
-
राज्य28 Sep, 202609:15 AM'जीत पर थपथपाते हैं पीठ, हारते ही आयोग पर ठीकरा फोड़ते हैं', SIR पर मंत्री संजय निषाद का विपक्ष पर तीखा हमला
SIR पर विपक्ष के सवालों को लेकर मंत्री संजय निषाद ने पलटवार किया. उन्होंने चुनाव आयोग को संवैधानिक संस्था बताते हुए कहा कि बिना प्रमाण आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करना उचित नहीं है. उन्होंने आरोपों के सबूत सार्वजनिक करने और माफी मांगने की बात कही.