बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की खबर ने राजनीतिक हलचल मचा दी थी. सुबह रिपोर्ट आई कि राज्य सरकार सभी परिवारों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देगी और इसका प्रस्ताव ऊर्जा विभाग ने तैयार कर वित्त विभाग से मंजूरी भी ले ली है. लेकिन शाम होते-होते राज्य सरकार ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन खबरों को गलत, भ्रामक और तथ्यहीन बताया. सरकार ने साफ कहा कि ऐसी कोई योजना स्वीकृत नहीं की गई है और फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है.
-
न्यूज13 Jul, 202509:06 AMबिहार में 100 यूनिट मुफ्त बिजली पर सस्पेंस खत्म... नीतीश सरकार की सफाई आई सामने, जानें क्या कहा
-
राज्य13 Jul, 202507:07 AM3,500 AI कैमरे से दिल्ली बनेगी 'सेफ सिटी', गनशॉट सेंसर और अलर्ट सिस्टम से होगी सुरक्षा, पुलिस कार्रवाई में भी होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली को सुरक्षित शहर बनाने की कवायद शुरू हो गई है. 'सेफ सिटी' परियोजना के तहत देश की राजधानी की सड़कों पर AI से चलने वाले 3,500 से अधिक कैमरे, गनशॉट सेंसर और अलर्ट सिस्टम लगाए जाएंगे. यह सभी उपकरण 1 अक्टूबर से पहले लगाए जाएंगे. एक अधिकरी ने बताया कि AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वीडियो एनालिटिक्स (AIVA) से लैस यह प्रणाली गोलीबारी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, वाहन चोरी और लावारिस वस्तुएं मिलने जैसी घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी करेगी.
-
न्यूज12 Jul, 202505:45 PM'लाउडस्पीकर मुक्त' हुए महाराष्ट्र के सभी धार्मिक स्थल, सीएम फडणवीस ने आंकड़े जारी कर राज्य पुलिस को दी चेतावनी, कहा - दोबारा लगे तो आप होंगे जिम्मेदार...
महाराष्ट्र के सदन में बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'राज्य के सभी धार्मिक स्थलों से कुल 3,367 लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं. इनमें सभी धर्मों के हजारों स्थल शामिल हैं, जहां पर अब एक भी लाउडस्पीकर नहीं है.'
-
न्यूज12 Jul, 202504:42 PMदिल्ली में कांवड़ रूट की दुकानों को दिए जा रहे 'सनातनी सर्टिफिकेट', कावंड़ियों को ध्यान में रखकर 'विश्व हिंदू परिषद' ने चलाया बड़ा अभियान
विश्व हिंदू परिषद की तरफ से राजधानी दिल्ली में कांवड़ रूट पर पड़ने वाली दुकानों को ध्यान में रखते हुए 'सनातनी सर्टिफिकेट' बांटे जा रहे हैं. इस अभियान का मकसद है कि शाकाहारी फूड आइटम बेचने वाली दुकानें सनातन हिंदू संस्कृति के तहत बिना किसी मिलावट और शुद्धता के साथ कांवड़ियों को हर एक चीज उपलब्ध कराएं..
-
बिज़नेस12 Jul, 202504:37 PMसरकार ने जारी की चेतावनी: फर्जी ट्रेडिंग ऐप से दूर रहें,ऐसे करें पहचान
डिजिटल जमाने में सुविधा के साथ-साथ खतरे भी मौजूद हैं. इसलिए किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी वैधता जांचना ज़रूरी है. ऐप के डेवलपर का नाम, रेटिंग, रिव्यू और डाउनलोड्स जैसी चीजें गौर से देखिए. और सबसे जरूरी अपने डेटा की सुरक्षा आपके ही हाथ में है.
-
Advertisement
-
न्यूज12 Jul, 202501:45 PMबिहार में नीतीश सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, अब हर परिवार को मिलेगा 100 यूनिट मुफ्त बिजली
बिहार विधानसभा चुनाव करीब है, ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर दिन बिहारवासियों के लिए कोई न कोई बड़ी योजना की घोषणा कर रहे हैं. इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोकस मुफ्त योजनाओं और मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने पर है.
-
न्यूज12 Jul, 202512:20 PMभाखड़ा-नांगल बांध पर CISF तैनाती को लेकर केंद्र और पंजाब के बीच ठनी, विरोध में विधानसभा में प्रस्ताव पास
विधानसभा में इस प्रस्ताव को लेकर तीखी बहस भी देखी गई. कुछ विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार से केंद्र के साथ टकराव की बजाय संवाद का रास्ता अपनाने की सलाह दी, जबकि कुछ ने सरकार के रुख का समर्थन किया.
-
राज्य12 Jul, 202505:21 AMयोगी सरकार ने संभल के लिए खोला खजाना, कल्कि मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों और कूपों का होगा कायाकल्प
यूपी की योगी सरकार ने संभल जिले के 50 ज्यादा धार्मिक स्थलों और कई प्राचीन कूपों के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रुपए के बजट का ऐलान किया है. उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि 'सरकार द्वारा संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों में से शंख माधव तीर्थ, ऋषिकेश महाकूप, मृत्यु कूप के अलावा कल्कि मंदिर का निरीक्षण कर योजनाओं का खाका तैयार कराया गया है.'
-
बिज़नेस11 Jul, 202503:24 PM8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी नई सैलरी, 25-30% तक हो सकती है बढ़ोतरी!
आठवें वेतन आयोग की घोषणा से करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बड़ी राहत की उम्मीद जगी है. भले ही इसके नियम और प्रक्रिया अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन यदि इसे समय पर लागू किया जाता है तो यह देश के सरकारी वर्ग के लिए एक बड़ा आर्थिक सुधार साबित हो सकता है. अब सबकी नजरें सरकार की ओर टिकी हैं कि कब आयोग का गठन होता है और कब इसे लागू किया जाता है.
-
न्यूज11 Jul, 202512:01 PMहिमंत सरकार का एक और बड़ा फैसला, प्राइवेट अस्पतालों पर कसी नकेल... बिल जमा हो या न हो, दो घंटे से ज्यादा नहीं रोक सकेंगे शव
असम की हिमंत सरकार ने एक मानवीय और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए घोषणा की है कि अब राज्य के कोई भी निजी अस्पताल इलाज का बिल बकाया होने पर मरीज का शव दो घंटे से अधिक नहीं रोक सकेगा. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे अमानवीय बताते हुए स्पष्ट किया कि मौत की पुष्टि के दो घंटे के भीतर शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य होगा, वरना अस्पताल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-
न्यूज10 Jul, 202512:55 PMModi सरकार के एक फैसले ने टिकट बिचौलियों को सन्नाटे में भेजा, न एजेंट चलेगा, न सेटिंग
रेलवे का वो फैसला आ गया, जिसने लाखों टिकट दलालों की नींद उड़ा दी. 1 जुलाई 2025 से मोदी सरकार ने भारतीय रेलवे के 4 नियमों में ऐसे बदलाव किए हैं कि अब न एजेंट चलेगा, न सेटिंग. अब कन्फर्म टिकट का चांस ज्यादा, चार्ट तैयार होने के नियम में बदलाव, PNR से लेकर वेटिंग तक, सब कुछ साफ और ट्रैक पर. रेलवे प्रवक्ता दिलीप कुमार से एक्सक्लूसिव बातचीत में सामने आया कि ये बदलाव यात्रियों को राहत और टिकट दलाली को रोकने के लिए किया गया है.
-
यूटीलिटी09 Jul, 202508:44 AMअब इस राज्य में बिना इनकम लिमिट के मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार का बड़ा फैसला
पंजाब सरकार की यह नई योजना आम जनता के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है. इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि आम आदमी को इलाज के लिए आर्थिक तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. सरकार का यह कदम न सिर्फ लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा, बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत भी करेगा.
-
न्यूज09 Jul, 202512:26 AMदिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगा ईंधनबंदी का बैन हटा, CAQM की बैठक में हुआ बड़ा फैसला, अब इस महीने से लागू होगा यह नियम
देश की राजधानी दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगा बैन हटा दिया गया है. यह नियम अब 1 नवंबर 2025 से दिल्ली सहित NCR के 5 अन्य जिलों में भी लागू की जाएगी. यह फैसला दिल्ली सरकार और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की बैठक में लिया गया.