सुप्रीम कोर्ट में दो दिनों तक वक्फ क़ानून पर सुनवाई के दौरान काफी खेल हुआ. कोर्ट ने केंद्र सरकार को 7 दिनों की जवाब देने के लिए मोहलत दी है.. ऐसे में कहा जा रहा है कि अब अपने जवाब में मोदी सरकार कोर्ट में बड़ा खेल कर सकती है..
-
कड़क बात18 Apr, 202504:22 PM7 दिन में वक्फ क़ानून पर SC में केंद्र सरकार करेगी खेल, क्या विरोधियों को लगेगा झटका
-
न्यूज18 Apr, 202504:08 PM‘कांग्रेस का आतंकी कर रहे समर्थन’, पंजाब में आप का सीधा हमला !
पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि राज्य में 50 हैंड ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं और 32 अभी बाकी हैं. जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया और पूछताछ की…लेकिन अब बाजवा के दावे का समर्थन भारत के वॉन्टिड आतंकी खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू करता दिखा..पन्नू ने कहा कि प्रताप बाजवा सही कर रहे हैं इस वीडियो को राज्य में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के नेता और पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बाजवा को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया
-
ऑटो18 Apr, 202504:05 PMFY25 में कमर्शियल वाहनों के निर्यात में इसुजु मोटर्स बना इंडिया में नंबर-1, जानिए कंपनी का रोमांचक सफर
इसुजु मोटर्स इंडिया (IMI) ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत से कमर्शियल व्हीकल (CV) के लिए सबसे अधिक निर्यात के आंकड़े दर्ज किए हैं. कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 20,312 इकाइयों का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष के 16,329 इकाइयों के आंकड़े से 24% अधिक है. और इसी के साथ कंपनी निर्यात के मामले में नंबर 1 पर है.
-
बिज़नेस18 Apr, 202503:18 PMभारत की फ़ार्मा कंपनियों का अमेरिकी बाज़ार में धमाल, तेज़ी से हो रहा विस्तार, रिपोर्ट में खुलासा
भारतीय फार्मा कंपनियां वर्तमान में 145 अरब डॉलर वैल्यू के अमेरिकी ऑन्कोलॉजी जेनेरिक्स बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं. यह बाजार सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है. यह जानकारी नई रिपोर्ट में दी गई.
-
न्यूज18 Apr, 202502:22 PM'कांग्रेस के इकोसिस्टम में छटपटाहट, कपकपाहट, धड़धड़ाहट...', नेशनल हेराल्ड केस को लेकर अनुराग ठाकुर ने वायरल रील के अंदाज में ली कांग्रेस पर चुटकी
ED के एक्शन के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार और ED के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया तो बीजेपी भी लगातार कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हमलवार है. इसी कड़ी में शुक्रवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए
-
Advertisement
-
न्यूज18 Apr, 202502:18 PMगीता और नाट्यशास्त्र को मिला वैश्विक सम्मान, यूनेस्को के विश्व प्रसिद्ध रजिस्टर में हुई एंट्री, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई
श्रीमद्भगवद्गीता गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के ‘Memory of the World Register' में शामिल किया गया है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी, वहीं पीएम मोदी ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.
-
मनोरंजन18 Apr, 202501:35 PMसनी देओल-रणदीप हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज, फिल्म जाट में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
वहीं इस बीच जाट को लेकर विवाद बढ़ गया है. फिल्म के विवादित सीन को लेकर अब एक्टर्स के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई है. दअसल पंजाब के जालंधर में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के ख़िलाफ़ केस दर्ज हुआ है. क्रिश्चियन समुदाय फिल्म के चर्च वाले सीन को लेकर गुस्से में हैं. हाल ही में क्रिश्चियन समुदाय ने फिल्म के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन भी किया था.वहीं अब जालंधर के सदर थाने में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के साथ साथ विनीत कुमार सिंह, डायरेक्टर गोपी चंद मालिनेनी और प्रोड्यूसर नवीन मालिनेनी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है.
-
मनोरंजन18 Apr, 202511:00 AMTRP Report Week 14: TOP 5 में इन शोज ने बनाई जगह, 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लगा बड़ा झटका!
इस बार टीआरपी लिस्ट में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. जहां अनुपमा को पछाड़ते हुए शो उड़ने की आशा ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है। वहीं लक्ष्मी का सफ़र ने भी टीआरपी में कमाल कर दिया है. इसके अलावा, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीआरपी में इस बार जोर का झटका लगा है.
-
न्यूज18 Apr, 202510:39 AMतेजस्वी के 'कद बढ़ने' को BJP ने बताया लॉलीपॉप, कहा- सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में अभी भी सिर फुटव्वल
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी महागठबंधन के अंदर कोई फैसला नहीं हुआ है. इसे लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर निशाना साधा है.
-
मनोरंजन18 Apr, 202509:56 AMJaat Box Office Collection Day 8: Sunny Deol की फिल्म ने आठवें दिन बनाई बढ़त, अब Kesari 2 से होगा तगड़ा मुकाबला!
बता दें कि जाट को रिलीज़ हुए 9 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. जाट ने पहले दिन ब़ॉक्स ऑफ़िस पर शानदार ओपनिंग ली थी. फिल्म ने 9.62 करोड़ की कमाई कर किसी को हैरान कर दिया था. वहीं दूसरे दिन यानि शुक्रवार को जाट ने 7 करोड़ की कमाई की थी. वहीं तीसरे दिन फ़िल्म ने 9.95 करोड़, चौथे दिन 14.05 करोड़, पांचवे दिन 7. 30 और छठे दिन 6 करोड़ और सातवें दिन फिल्म ने सबसे कम 3.30 करोड़ की कमाई की थी.
-
न्यूज18 Apr, 202509:10 AMसुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून पर मोदी सरकार से मांगा जवाब तो ख़ुश हो गई कांग्रेस, कहा- संविधान की आत्मरक्षा के लिए अहम फैसला
वक्फ कानून के ख़िलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई है. कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का स्वागत करते हुए इसे संविधान की आत्मा की रक्षा की दिशा में एक अहम कदम बताया है.
-
न्यूज18 Apr, 202508:39 AMवक्फ कानून पर चल रहे घमासान के बीच PM मोदी से मिले दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग, कानून में संशोधन के लिए जताया आभार
देश की सर्वोच्च न्यायालय में भी इस कानून के विरोध में कई याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है वही दूसरी ओर दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों ने गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और क्फ कानून में हाल ही में किए गए संशोधनों के लिए उनका आभार जताया.
-
न्यूज18 Apr, 202503:36 AM2022 कोयंबटूर धमाका: एनआईए ने पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की
एनआईए ने 2022 में हुए कोयंबटूर कार बम धमाके मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में आरोपियों पर आतंकवाद और हत्या जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान, एनआईए ने इन आरोपियों को धमाके में संलिप्त पाया, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग घायल हुए थे।