व्लादिमीर पुतिन स्वदेश रवाना होने से पहले भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए सम्मान डिनर कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत हुआ, इसमें कांग्रेस पार्टी की तरफ से एकमात्र नेता शशि थरूर को आमंत्रण मिला था और वह इसमें शामिल हुए. इसके अलावा अन्य नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रूस के डेलिगेशन के प्रमुख सदस्य शामिल हुए.
-
न्यूज05 Dec, 202506:50 PMभारत से रवाना हुए व्लादिमीर पुतिन, एस जयशंकर ने एयरपोर्ट से किया विदा, दोनों देशों के बीच 21 समझौतों पर बनी सहमति
-
न्यूज05 Dec, 202505:49 PM'जनता ने हमें चिल्लाने और हंगामा के लिए नहीं भेजा है...', अपनी ही पार्टी पर जमकर बरसे शशि थरूर, संसद सत्र के दौरान लगाई फटकार
लोकसभा कार्यवाही के दौरान विपक्ष द्वारा लगातार शोर-शराबा और हंगामा करने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि 'मैंने शुरू से कहा है. सोनिया गांधी जी सहित मेरी पार्टी के सभी नेता जानते हैं. हो सकता है कि मैं अपनी पार्टी में अकेला ऐसी बात करने वाला हूं, लेकिन हमारी जनता ने हमें संसद में अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा है.'
-
न्यूज05 Dec, 202503:35 PMपीएम मोदी ने रूस को दिया तोहफा, भारत आने के लिए फ्री मिलेगा 30 दिनों का ई-टूरिस्ट वीजा, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'भारत-रूस के संबंधों में हमारे सांस्कृतिक सहयोग और लोगों के संबंधों का विशेष महत्व रहा है. दशकों से दोनों देशों के लोगों में एक-दूसरे के प्रति स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का भाव रहा है. इन संबंधों को और मजबूत करने के लिए हमने कई नए कदम उठाए हैं.' उन्होंने कहा कि 'हाल ही में रूस में भारत के दो नए वाणिज्य दूतावास खोले गए हैं. इससे दोनों देशों के नागरिकों के बीच संपर्क और सुगम होगा और आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी.'
-
न्यूज05 Dec, 202502:50 PMसीएम योगी ने सिर्फ 8 सालों में बदली पूर्वांचल की तस्वीर, वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने में बड़ा योगदान, 15,000 से अधिक लोगों को रोजगार
बता दें कि पूर्वांचल आजादी के बाद से ही विकास के मामले में उपेक्षित रहा है, लेकिन 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी ने पूर्वांचल में विकास के लिए व्यापक रणनीति बनाई, बीते 8 साल के अंदर प्रदेश सरकार के अनुसार वर्तमान समय में वाराणसी में 48 चालू परियोजनाएं क्रियान्वित हैं. इनमें से 1,180.95 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है. इन परियोजनाओं से 3,472 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है.
-
राज्य05 Dec, 202502:12 PMजालौन में जल क्रांति: योगी सरकार की नीतियों से सुधरा भूजल स्तर, बदल गई खेतों की तस्वीर
जो जालौन कभी एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करता था आज उसी जालौन में भूजल स्तर 2 मीटर बढ़ा है. यह बदलाव एक दिन में नहीं आया. पिछले कुछ सालों में हजारों जल संरक्षण संरचनाएं बनी हैं.
-
Advertisement
-
राज्य05 Dec, 202501:50 PM‘खेल से निखरेगा जीवन…’ गोरखपुर में CM योगी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, हार पर जीत का फॉर्मूला बताया
CM योगी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल-कूद, हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास का माध्यम है. इस मौके पर उन्होंने विजेताओं को मेडल और पुरस्कार दिया.
-
एक्सक्लूसिव05 Dec, 202501:38 PMझारखंड में भाजपा-झामुमो की सरकार बनी तो सीता सोरेन का क्या होगा?
झारखंड में भाजपा-झामुमो की सरकार बनने के अटकलों के बीच सोरेन परिवार की बड़ी बहु सीता सोरेन क्या क्या होगा ? हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन से बगावत कर सीता सोरेन भाजपा में शामिल हुई, लेकिन अब समीकरण बदले-बदले से हैं...
-
न्यूज05 Dec, 202501:17 PMअनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 10,117 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त
सरकारी जांच एजेंसी ने कहा, "अब तक अनिल अंबानी ग्रुप की 10,117 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं.
-
न्यूज05 Dec, 202501:03 PMयोगी सरकार की कड़ी कार्रवाई, अवैध नशे के खिलाफ 28 जिलों में 128 केस दर्ज
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अब तक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण/छापेमारी की गई, लाखों की औषधियां सीज की गईं.
-
न्यूज05 Dec, 202512:43 PMअयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत को जिंदा जलाने की रची गई साजिश, सोते समय बंद कमरे में फेंकी गई आग, दूसरे पुजारी पर लगा आरोप
बता दें कि अयोध्या के हनुमानगढ़ी स्थित भवन में रहने वाले संत महेश योगी जब कमरे में रात्रि विश्राम कर रहे थे, इस दौरान उनके कमरे में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उन्हें जलाने की कोशिश की गई. थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी परिसर में रहने वाले स्वामी महेश योगी ने अपने बयान में बताया कि 'वह अपने भवन गोविंदगढ़ में हर रोज की तरह गुरुवार की रात भी सो रहे थे.'
-
धर्म ज्ञान05 Dec, 202512:35 PMChakrapani Temple: यहां होती है सुदर्शन चक्र की पूजा, उग्र रूप में विराजमान भगवान विष्णु, जानें मंदिर का रहस्य
ये मंदिर अपनी वास्तुकला और इतिहास दोनों को लेकर प्रसिद्ध है. हम बात कर रहे हैं भगवान विष्णु को समर्पित चक्रपाणी मंदिर की, जहां भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र की पूजा होती है. मान्यता है कि यह मंदिर धर्म और पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखता है.
-
न्यूज05 Dec, 202512:22 PMअवैध घुसपैठियों पर सख्ती, कानून-व्यवस्था दुरुस्त... एक साल में फडणवीस सरकार ने सुरक्षा और विकास के लिए उठाए ये बड़े कदम
महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं. विशेष रूप से अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत 2.14 लाख फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र रद्द किए गए.
-
न्यूज05 Dec, 202512:21 PMचालू वित्त वर्ष में 80% मेल–एक्सप्रेस ट्रेनें तय समय पर स्टेशन पहुंच रही हैं: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे ट्रेनें समय पर चलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है. उन्होंने ट्रेनों के देर से चलने के लिए जिम्मेदार कई वजहें भी बताई हैं, जिनमें कोहरा, रास्ते में रुकावट, एसेट मेंटेनेंस, अलार्म चेन पुलिंग, आंदोलन, जानवरों का कुचलना और दूसरी अचानक होने वाली परिस्थितियां शामिल हैं.