मुठभेड़ के बाद किश्तवाड़ शहर में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पुलिस व अर्धसैनिक बल की टीमें पूरे क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही हैं.
-
न्यूज05 Nov, 202510:49 AMजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ‘ऑपरेशन छतरू’, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
-
क्राइम31 Oct, 202505:22 PMजम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कठुआ में ड्रग तस्कर मोहम्मद असलम की 86 लाख की संपत्ति कुर्क
16 अक्टूबर को भी जम्मू-कश्मीर के रियासी के माहौर इलाके में पाकिस्तान से जुड़े एक आतंकवादी की संपत्ति कुर्क कर ली गई थी. एसएसपी परमवीर सिंह की देखरेख में जिला पुलिस रियासी ने मोहम्मद शरीफ मिरासी, जो मूल रूप से सिलधर माहौर का निवासी है, की संपत्ति जब्त कर ली थी.
-
क्राइम27 Oct, 202504:06 PMजम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा में बीएसएफ ने पाक तस्करों की साजिश नाकाम की, 5.3 किलो हेरोइन बरामद
बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशा तस्करी की कोशिश की जा रही थी, जिसे जवानों ने विफल कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम को बीएसएफ की इंटेलिजेंस यूनिट को यह सूचना मिली थी कि सीमा पार से तस्कर भारतीय इलाके में ड्रग्स भेजने की साजिश रच रहे हैं. इसके बाद एक विशेष ऑपरेशन की योजना बनाई गई और आरएस पुरा सेक्टर के अंदरूनी इलाके में विशेष नाका और एम्बुश टीम तैनात की गई.
-
न्यूज19 Oct, 202510:16 AMजम्मू-कश्मीर में भारत-रूस के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक जुड़ाव पर चर्चा, एलजी मनोज सिन्हा ने की कलमीकिया प्रमुख से मुलाकात
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कलमीकिया प्रमुख से मुलाकात की, जिसमें भारत और रूस के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर जोर दिया.
-
क्राइम17 Oct, 202511:17 AMजम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान समर्थित आतंकी मोहम्मद शरीफ मिरासी की संपत्ति कुर्क, हिज्बुल और लश्कर से था जुड़ा
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, एसएसपी रियासी परमवीर सिंह की देखरेख में जिला पुलिस रियासी ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संचालक मोहम्मद शरीफ मिरासी, पुत्र गुलाम मोहम्मद, जो मूल रूप से सिलधर माहौर का निवासी है, की संपत्ति जब्त कर ली है."
-
Advertisement
-
न्यूज14 Oct, 202510:43 AMजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी मारे गए
अधिकारियों ने कहा, "आतंकवादियों के एक घुसपैठिए को नाकाम करने के दौरान आंतकवादियों और सेना के बीच लगातार गोलीबारी हुई. इस अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं." अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी का इंतजार है.
-
न्यूज09 Oct, 202511:02 AMजम्मू-कश्मीर के कोकरनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो सैनिक लापता, खराब मौसम से तलाश में बाधा
6 और 7 अक्टूबर की रात को किश्तवाड़ रेंज में एक ऑपरेशनल टीम को दक्षिण कश्मीर के पहाड़ों में भयंकर बर्फीले तूफान और बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ा. तब से दो सैनिकों का संपर्क टूट गया है. गहन खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण इसमें बाधा आ रही है.
-
न्यूज06 Oct, 202502:15 PMमोबाइल चार्जर की मदद से पकड़ा गया पहलगाम टेरर अटैक के आतंकियों का मददगार, बैक-टू-बैक की थी मुलाकात
श्रीनगर पुलिस ने पहलगाम टेरर अटैक मामले में मोहम्मद यूसुफ कटारी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कटारी ने हमले में शामिल आतंकवादियों से चार बार मुलाकात की थी. कटारी की गिरफ्तारी एक चार्जर की मदद से की गई है.
-
न्यूज05 Oct, 202501:37 PMजम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे, चालक की मौत
जम्मू-कश्मीर के महोरे तहसील के समीप स्मादी मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण अनियंत्रित हो गई.
-
न्यूज02 Oct, 202509:55 AMराष्ट्र की अखंडता सर्वोपरि...जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों-आतंकी तंत्र पर बड़ा प्रहार, हुर्रियत मुख्यालय कुर्क
जम्मू और कश्मीर में अलगाववादियों-आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत के मुख्यालय को कुर्क कर दिया है. अलगाववाद और भारत विरोधी गतिविधियों के केंद्र रहे इस संगठन पर एक्शन UAPA के तहत लिया गया है. आगे भी ऐसी कार्रवाई के पुलिस ने संकेत दिए हैं और कहा है कि राष्ट्र की अखंडता से कोई समझौता नहीं होगा.
-
न्यूज29 Sep, 202503:13 PMजम्मू-कश्मीर: 19 गैर-जमानती वारंटों से फरार शातिर ठग जुबैर अहमद गनी सोपोर में गिरफ्तार, कई वर्षों से था फरार
आरोपी की पहचान जुबैर अहमद गनी उर्फ पीना उर्फ मंसूर गनी के रूप में हुई है, जो रोहामा राफियाबाद निवासी अब्दुल रशीद गनी का बेटा है. वह जम्मू-कश्मीर में धोखाधड़ी और ठगी के कई मामलों में वांछित था.
-
न्यूज28 Sep, 202503:42 PMजम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश भी फेल...रडार पर ड्रग तस्कर और हवाला तंत्र
जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर रविवार को संयुक्त सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया. सूत्रों के अनुसार, संयुक्त बलों ने जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया.
-
न्यूज25 Sep, 202506:11 PMPAK को अपने कर्मों का हिसाब देना ही होगा... कश्मीर की बेटी ने पूरी दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पोल
पाकिस्तान के आतंकवाद को खुद झेल चुकी, जिसके पिता और भाई को बंदूक की नोक पर अगवा किया गया, यातनाएं दी गईं, बचपन छीन लिया; उस कश्मीर की बेटी तसलीमा अख्तर ने उसकी पूरी दुनिया के सामने पोल खोल दी और बताया कि कैसे कश्मीर को उसने आतंक का प्रयोगशाला बना दिया है. तसलीमा ने आगे दुनिया के देशों से पाक को सबक सिखाने और न्याय के कटघरे में लाने की मांग की.