×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement
  • महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर
    महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर

    चीन में एक लड़की ने अपने एक अनोखे तरीके से सभी के होश उड़ा दिए. उसने एक साथ 20 लोगों को डेट किया, हर एक बॉयफ्रेंड से गिफ्ट में iPhone लिया. बाद में चीनी लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और जो पैसे मिले, उससे अपने लिए एक घर खरीद लिया. ये छोटी सी कहानी सुनकर आपके दिमाग में ‘This is Business’ वाला मीम जरूर दौड़ गया होगा. ये मज़ेदार और शॉकिंग कहानी एक वायरल स्कैम के सामने आने के बाद सबकी नजरों में आई है. Chinese social media पर लोग इस इंसिडेंट को खूब सर्च कर रहे हैं और इसके बारे में जानना चाह रहे हैं. क्या है पोस्ट में? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में हाल ही में एक अजब-गजब घोटाला सामने आया है, जिसका नाम क्रॉस-ड्रेसिंग स्कैम है. इसके तहत एक शख्स महिला बनकर लोगों के साथ डेट कर पैसे ठगता था. ये शख्स सिस्टर हांग के नाम से चीन में वायरल हो रहा है. सिस्टर हांग के स्कैम ने चीन में लोगों का ध्यान एक पुराने मामले की ओर खींचा है. स्कैम के साथ चर्चा में एक पूरानी कहानी करीब नौ साल पहले सिस्टर हांग की तरह ही एक महिला ने कुछ लोगों को डेट किया उनसे महंगे आईफोन लिए और उन्हें बेचकर जो पैसा मिला, उससे घर खरीद लिया था. सिस्टर हांग का स्कैम सामने आने के बाद लोग 9 साल पुरानी घटना को याद कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने तो उस महिला को सिस्टर हांग की भी गुरु बता दिया. सिस्टर हांग की दिलचस्प कहानी प्यार के जाल में फंसाकर iPhone लेने वाली इस लड़की की कहानी लोगों को काफी दिलचस्प लग रही है. दरअसल उसने सिर्फ 6 महीने में 20 लोगों को डेट किया और हर एक से गिफ्ट में iPhone ले लिया. बाद में उस लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 डॉलर यानी 15 लाख रुपये कमा लिए. इन पैसों से उसने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट भी कर दी थी. कियानजियांग इवनिंग न्यूज़ की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, वो महिला शेन्ज़ेन की एक कंपनी में जूनियर क्लर्क की नौकरी करती थी, और उसकी सैलरी भी काफी कम थी. उसकी पहचान उजागर नहीं की गई थी. जब उस महिला ने सोशल मीडिया पर ये शेयर किया कि उसने अपने होमटाउन में एक घर खरीद लिया है, तो लोगों को हैरानी हुई और शक भी होने लगा कि उसने इतना पैसा कैसे जुटाया. एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि उस महिला ने उनके साथ मोबाइल बेचने का सौदा किया था. उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की कि डील उसी महिला के साथ हुई थी. ऐसे सामने आई उस महिला की चालाकी! बाद में उसके ऑफिस के साथियों को पता चला कि उस महिला ने सिर्फ 6 महीनों में एक साथ 20 लड़कों को डेट किया था. उसने हर एक से कहा कि वो उसे नया iPhone 7 गिफ्ट करे. इस तरह उसने टोटल 20 iPhone 7 गिफ्ट में ले लिए. फिर उसने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 अमेरिकी डॉलर, यानी 15 लाख रुपये जमा कर लिए. इन पैसों से उस महिला ने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट कर दी. उस महिला ने कहा कि उसके पास बेचने के लिए 20 नए iPhone 7 हैं. जब हमने चेक किया तो देखा कि ज़्यादातर फोन की पैकेजिंग तक नहीं खुली थी — एकदम ब्रांड न्यू. हर iPhone करीब 6,000 युआन में बिका और उसे टोटल में 1,20,000 युआन से ज्यादा पैसे मिले. वहीं महिला ने जब पोस्ट डाला तो उसके साथ काम करने वाले कलीग्स भी हैरान हो गए. महिला के साथ काम करने वाले एक शख्स ने कहा कि वे उसके व्यवहार से आश्चर्यचकित थे. एक महिला कलीग ने कहा कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि वह ऐसी इंसान है. उनका व्यक्तित्व बहुत ही खुशमिजाज है और वह हमारे साथ अच्छी तरह से घुल-मिल जाती है. हमें उम्मीद नहीं थी कि वह पैसों के लिए ऐसा करेगी. मैंने सुना है कि हमारी कंपनी उसे नौकरी से निकालने की योजना बना रही है.

  • PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को खाते में आएगी 20वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम
    यूटीलिटी
    31 Jul, 2025
    08:53 AM
    PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को खाते में आएगी 20वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

    पीएम किसान योजना किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है. अगर आप पहले से इस योजना के लाभार्थी हैं, तो 2 अगस्त को आपके खाते में पैसे आ सकते है. लेकिन यह जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में हो. समय रहते जानकारी चेक कर लें और किसी भी दिक्कत की स्थिति में कृषि विभाग से संपर्क करें.

  • अश्लील और असंवेदनशील सामग्री प्रसारित करने वाले 43 ओटीटी प्लेटफॉर्मों को ब्लॉक किया गया: अश्विनी वैष्णव
    न्यूज
    30 Jul, 2025
    06:00 PM
    अश्लील और असंवेदनशील सामग्री प्रसारित करने वाले 43 ओटीटी प्लेटफॉर्मों को ब्लॉक किया गया: अश्विनी वैष्णव

    केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, "संबंधित मंत्रालयों के साथ उचित परामर्श के बाद अब तक 43 ओटीटी प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया गया है."

  • आईसीसी रैंकिंग: टी20 फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज़ बने अभिषेक शर्मा, टेस्ट रैंकिंग में जडेजा और सुंदर को भी मिला फायदा
    खेल
    30 Jul, 2025
    05:43 PM
    आईसीसी रैंकिंग: टी20 फॉर्मेट के नंबर-1 बल्लेबाज़ बने अभिषेक शर्मा, टेस्ट रैंकिंग में जडेजा और सुंदर को भी मिला फायदा

    टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली बार शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए. वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलिया ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें ट्रेविस हेड नहीं खेले. इसी के साथ उन्होंने अपनी एक साल की बादशाहत खो दी है.

  • पैरा एथलीटों को हरियाणा सरकार का सम्मान, 31.72 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया मान
    राज्य
    30 Jul, 2025
    05:18 PM
    पैरा एथलीटों को हरियाणा सरकार का सम्मान, 31.72 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया मान

    स्वास्थ्य मंत्री और पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने अपने खिलाड़ियों पर गर्व जताते हुए कहा कि हरियाणा एथलीट्स को सबसे ज्यादा प्रोत्साहित करने वाला राज्य है. आरती सिंह राव ने 'आईएएनएस' से कहा, "मुख्यमंत्री की ओर से 31 करोड़ से ज्यादा राशि रिलीज की गई है. यह सभी खिलाड़ियों के अकाउंट में पहुंच चुकी है. इससे पैरा एथलीट्स बेहद खुश हैं. एथलीट्स भविष्य में भी अपने देश का नाम रोशन करेंगे."

  • Advertisement
  • 2 साल में कमाल करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, रफ्तार देख चीन-अमेरिका के छूटेंगे पसीने! IMF ने जारी किए ताजा WEO के आंकड़े
    न्यूज
    30 Jul, 2025
    04:59 PM
    2 साल में कमाल करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, रफ्तार देख चीन-अमेरिका के छूटेंगे पसीने! IMF ने जारी किए ताजा WEO के आंकड़े

    IMF की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था अगले दो वर्षों में तेज़ी से बढ़ेगी. 2025 में GDP ग्रोथ 6.7% और 2026 में 6.4% रहने का अनुमान है. यह सुधार सरकार के आर्थिक नीतियों और मजबूत खपत के कारण है. वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) में कहा गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि स्थिर है और अप्रैल 2024 की तुलना में अब स्थितियां बेहतर हैं.

  • खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगी 'किसान सम्मान निधि' की 20वीं किस्त, काशी से पीएम मोदी देंगे करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा
    न्यूज
    30 Jul, 2025
    04:12 PM
    खत्म हुआ इंतजार! इस दिन आएगी 'किसान सम्मान निधि' की 20वीं किस्त, काशी से पीएम मोदी देंगे करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा

    पीएम मोदी का 2 अगस्त को वाराणसी दौरे पर आगमन होना है. इस दौरान वह सेवापुरी के बनौली स्थित जनसभा स्थल पर जनता को संबोधित करेंगे. इसके अलावा किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह करीब 10.30 बजे काशी पहुंचेंगे. वह करीब 3 घंटे तक यहां प्रवास करेंगे.

  • अमरनाथ यात्रा: कश्मीर में भारी बारिश के कारण एक दिन के लिए यात्रा स्थगित
    राज्य
    30 Jul, 2025
    10:50 AM
    अमरनाथ यात्रा: कश्मीर में भारी बारिश के कारण एक दिन के लिए यात्रा स्थगित

    जम्मू-कश्मीर में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण आज पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा स्थगित कर दी गई है.

  • IND vs PAK: 'आतंक और क्रिकेट साथ-साथ नहीं... पहले देश बाद में बिजनेस', EaseMyTrip ने छोड़ा WCL का साथ
    न्यूज
    30 Jul, 2025
    10:41 AM
    IND vs PAK: 'आतंक और क्रिकेट साथ-साथ नहीं... पहले देश बाद में बिजनेस', EaseMyTrip ने छोड़ा WCL का साथ

    WCL 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच गुरुवार (31 जुलाई) को भारत-पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है. लेकिन इस मैच से पहले EaseMyTrip कंपनी ने बड़ा फैसला लेते हुए खुद को बतौर स्पॉन्सर से हटा लिया है.

  • तुर्की खुलेआम बेच रहा दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक बम, आखिर कैसे भारी तबाही मचाने वाले बम का निर्माता बना यह कट्टरपंथी देश
    दुनिया
    30 Jul, 2025
    06:00 AM
    तुर्की खुलेआम बेच रहा दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक बम, आखिर कैसे भारी तबाही मचाने वाले बम का निर्माता बना यह कट्टरपंथी देश

    इस्तांबुल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय डिफेंस इंडस्ट्री फेयर (IDEF 2025) में तुर्की ने दुनिया के 2 सबसे खतरनाक गैर-परमाणु बम पेश किए हैं. इन दोनों ही हथियारों के नाम GAZAP और NEB-2 Ghost हैं. दोनों बमों का वजन 970 किलोग्राम है. इसे F-16 फाइटर जेट से दागा जा सकता है. तुर्की ने इस खतरनाक हथियार को बनाकर पूरी दुनिया में दहशत पैदा कर दिया है.

  • ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी को घेरने वाले राहुल गांधी का अक्टूबर 2025 के बाद क्या होगा?
    धर्म ज्ञान
    29 Jul, 2025
    06:45 PM
    ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी को घेरने वाले राहुल गांधी का अक्टूबर 2025 के बाद क्या होगा?

    अक्टूबर 2025 के बाद राहुल गांधी के अंदर कितना बड़ा परिवर्तन दिखेगा ? … कांग्रेसियों की यही नेतृत्व शक्ति क्या एक दिन राजनीतिक क्षितिज पर चमकेगी ? …और अब क्या राहुल गांधी की इंटरनेशनल लांचिंग होनी बाक़ी है ? …राहुल गांधी पर आधारित अक्टूबर 2025 से लेकर साल 2042 तक की भविष्यवाणियाँ क्या कहती हैं ? सुनिये राष्ट्रभक्त विश्व विख्यात सुदर्शनचक्र ज्योतिषाचार्य श्री संत बेत्रा अशोका जी की ज़ुबानी …

  • 'हमारे पास एक आखिरी मौका', आखिरी टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने इस अंदाज में भरा खिलाड़ियों में जोश
    खेल
    29 Jul, 2025
    06:37 PM
    'हमारे पास एक आखिरी मौका', आखिरी टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने इस अंदाज में भरा खिलाड़ियों में जोश

    एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज का चौथा टेस्ट बेहद रोमांचक रहा, जो आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ. 31 जुलाई से दोनों देश पांचवां टेस्ट खेलेंगे.

  • '17 साल में JEE, 20 में IIT, 21 की उम्र में UPSC….', गायकी के लिए IAS की कुर्सी छोड़ देने वाले कशिश मित्तल कैसे बने यूथ सेंसेशन?
    स्पेशल्स
    29 Jul, 2025
    05:36 PM
    '17 साल में JEE, 20 में IIT, 21 की उम्र में UPSC….', गायकी के लिए IAS की कुर्सी छोड़ देने वाले कशिश मित्तल कैसे बने यूथ सेंसेशन?

    महज 21 साल की उम्र में IAS बने, IIT दिल्ली से B Tech, Microsoft में जॉब और फिर AI स्टार्टअप के फाउंडर. कशिश मित्तल बचपन से ही प्रतिभा के धनी थे. हर फ़ील्ड में कामयाबी हासिल की लेकिन ये कामयाबी सिर्फ़ दुनिया के लिए थी. कशिश मित्तल के लिए उनकी असली कामयाबी उनके सुर और ताल थे. फिर क्या था! सब कुछ छोड़कर Kashish Mittal ने अपने बचपन के पैशन और टैलेंट को ही सब कुछ मान लिया. उनकी आवाज़ का जादू लोगों पर सिर चढ़ कर बोल रहा है.

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें