राज्य
21 Aug, 2026
01:02 PM
सर्वोदय विद्यालयों की व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, CM योगी ने शिक्षक भर्ती तेज करने और नई नियमावली बनाने के दिए निर्देश
छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे. उन्होंने पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए आवेदन पोर्टल तत्काल खोलने और हर हाल में 2 अक्टूबर तक छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के खातों में भेजने के निर्देश दिए.