ग्राउंड रिपोर्ट
18 Jul, 2026
03:47 PM
आयुष्मान कार्ड से लेकर BIDA प्रोजेक्ट तक, झांसी की जनता का बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र और विशेषकर झांसी में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। NMF News की टीम आज झांसी के ऐतिहासिक और व्यस्त मिनर्वा चौराहे पर पहुंची, जहां स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर खुलकर अपनी सकारात्मक राय रखी।