×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कौन है Kaivalya Vohra? जो 21 साल की उम्र में बने सबसे अमीर युवा भारतीय ?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 21 साल के कैवल्य वोहरा सबसे कम उम्र के भारतीय के रूप में शामिल हुए हैं। वोहरा और उनके साथी ने 2021 में जेप्टो की नींव रखी थी। कैवल्‍य की कुल संपत्ति 3,600 करोड़ रुपये है।

Author
29 Aug 2024
( Updated: 10 Dec 2025
07:42 PM )
कौन है Kaivalya Vohra? जो 21 साल की उम्र में बने सबसे अमीर युवा भारतीय ?
Advertisement

Youngest Indian On Hurun Rich List 2024: हुरुन द्वारा जारी की गई भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 21 वर्षीय कैवल्य वोहरा का नाम भी शामिल है। कैवल्य वोहरा, क्विक कॉमर्स ऐप Zepto के को-फाउंडर हैं। हुरुन की लिस्ट में कैवल्य का नाम अब तक का सबसे युवा नाम हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹3,600 करोड़ है, जो उन्हें इस लिस्ट में एक विशेष स्थान दिलाती है। उनके साथी और Zepto के को-फाउंडर, 22 वर्षीय आदित पालीचा, इस लिस्ट में दूसरे सबसे युवा व्यक्ति हैं। 

कैवल्य और आदित, दोनों स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र थे, जिन्होंने अपने कंप्यूटर साइंस कोर्स को छोड़कर अपना व्यवसाय खोला। दरअसल साल 2021 में, इन दोनों दोस्तों ने Zepto की शुरुआत की, ताकि कोविड महामारी के दिनों में आवश्यक सामान की जल्द जल्द लोगोंं तक डिलीवर हो जाए।  हालांकि आज  Zepto, भारत के हाइपर-कॉम्पेटिटिव ग्रॉसरी डिलीवरी बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार नए नए प्रयास कर रहा है । इसके प्रतिद्वंद्वियों में ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon की इंडिया यूनिट और स्विग्गी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट, और टाटा ग्रुप के बिगबास्केट जैसे कंपीटीटर्स शामिल हैं। 

वैसे आपको बता दें कि 19 साल की उम्र में, कैवल्य वोहरा ने 2022 की IIFL वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में अपनी शुरुआत की थी और तब से वे हर साल इस लिस्ट में शामिल होते आ रहे हैं।

Advertisement

2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की खास बातें

इस साल की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की खास बात यह है कि, इसमें पहली बार भारत के अरबपतियों की संख्या 300 के पार पहुंच गई है। इस प्रतिष्ठित लिस्ट में एंटरटेनमेंट, कॉर्पोरेट और क्विक कॉमर्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को शामिल किया गया है।

गौतम अडानी और उनका परिवार, ₹11.6 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान पर हैं, जिन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। 2020 में, अडानी लिस्ट में चौथे स्थान पर थे। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 95 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, जो भारत के सबसे सफल और अमीर सेलिब्रिटी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करते हैं।

Advertisement

इसके अलावा, Zoho Corporation की संस्थापक राधा वेम्बू और अनुभवी टेक एग्जीक्यूटिव आनंद चंद्रशेखरन भी इस प्रतिष्ठित समूह का हिस्सा हैं।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें