Advertisement

Loading Ad...

UP Police Constable Exam 2026: 2 घंटे में हल करने होंगे 150 सवाल, एग्जाम का फॉर्मेट आया सामने, जानिए जनरल-OBC कटऑफ की पूरी जानकारी

UP Police Bharti: परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, यानी अभ्यर्थियों को उत्तर पत्रक पर गोले भरकर जवाब देने होंगे. भर्ती बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी पूरी प्रक्रिया और दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं, ताकि किसी भी उम्मीदवार को भ्रम न हो.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया है. इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों को भरा जाना है. इसके लिए लिखित परीक्षा आगामी 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी. परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, यानी अभ्यर्थियों को उत्तर पत्रक पर गोले भरकर जवाब देने होंगे. भर्ती बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी पूरी प्रक्रिया और दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं, ताकि किसी भी उम्मीदवार को भ्रम न हो.

परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की संख्या

इस लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंकों के होंगे. हर सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे. परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल दो घंटे का समय मिलेगा. प्रश्न पत्र चार अलग-अलग विषयों से तैयार किया गया है, जिससे उम्मीदवारों की सामान्य समझ, सोचने की क्षमता और पुलिस सेवा के लिए योग्यता को परखा जा सके. परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी.

Loading Ad...

CM योगी की पहल से यूपी के गांव बने हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनी 75 किलोमीटर सड़क

Loading Ad...

किन विषयों से आएंगे सवाल

भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक योग्यता और मानसिक योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके साथ ही मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि और तार्किक क्षमता से संबंधित सवाल भी शामिल होंगे. इन विषयों का उद्देश्य यह जानना है कि अभ्यर्थी पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मानसिक और बौद्धिक रूप से कितने सक्षम हैं.

Loading Ad...

अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम कटऑफ

लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं. अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा. वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.

ओएमआर (OMR) शीट भरते समय बरतें पूरी सावधानी

Loading Ad...

ओएमआर उत्तर पत्रक भरते समय उम्मीदवारों को बेहद सतर्क रहना होगा. किसी भी प्रकार की गलती, जैसे गलत गोला भरना, काट-छांट करना या उत्तर पत्रक पर अनावश्यक कुछ लिखना, उत्तर पत्रक को अमान्य कर सकता है. भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि ओएमआर शीट में हुई किसी भी गलती की जिम्मेदारी पूरी तरह अभ्यर्थी की होगी. इसलिए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही उत्तर पत्रक भरना जरूरी है.

तीन दिन, छह पाली और अलग-अलग प्रश्न पत्र

यह परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में आयोजित की जाएगी. हर पाली का प्रश्न पत्र अलग होगा. इसके कारण अंकों का सामान्यीकरण यानी नार्मलाइजेशन किया जाएगा, ताकि सभी अभ्यर्थियों को बराबरी का अवसर मिल सके. यह प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार अपनाई जाएगी, जिससे किसी भी उम्मीदवार के साथ अन्याय न हो.

Loading Ad...

गलत प्रश्न मिलने पर क्या होगा

यह भी पढ़ें

अगर परीक्षा के दौरान कोई प्रश्न या उसके उत्तर विकल्प में गलती पाई जाती है, तो उस प्रश्न को निरस्त कर दिया जाएगा. ऐसे प्रश्नों के अंकों का वितरण इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा तय व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा. इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण देख सकते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...