Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'स्टार वही है जो रोशनी फैलाए...', नेशनल अवॉर्ड मंच से राष्ट्रपति मुर्मु ने फिल्मी सितारों को दी बड़ी नसीहत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में कलाकारों से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों के विज्ञापन से बचने की अपील की. उन्होंने कहा, 'स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं.'

Image Source: IANS
Loading Ad...

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार की शाम गुजरात के केवडिया में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में फिल्मी कलाकारों सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में कई दिग्गज अभिनेता भी मौजूद रहे, कार्यक्रम में जब  राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कलाकारों को एक ज़रूरी नसीहत भी दी. उन्होंने कहा कलाकारों में युवाओं को प्रभावित करने की असीम क्षमता होती है, ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का विज्ञापन करने से बचना चाहिए. 

राष्ट्रपति मुर्मु ने दी अहम नसीहत 

राष्ट्रपति मुर्मु ने फिल्म कलाकारों से स्वास्थ्य को लेकर भी एक खास अपील की. उन्होंने कहा कि लोकप्रिय कलाकारों को ऐसे उत्पादों के प्रचार से बचना चाहिए, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसी बात को उन्होंने एक यादगार संदेश के साथ रखा, 'स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं.' उनकी यह बात फिल्मी सितारों के विज्ञापनों और उनके सामाजिक प्रभाव को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश के तौर पर सामने आई. राष्ट्रपति ने सीधे तौर पर किसी कलाकार का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी अपील ऐसे विज्ञापनों की बहस से जुड़ती है, जिनमें लोकप्रिय चेहरे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माने जाने वाले उत्पादों का प्रचार करते नजर आते हैं.

Loading Ad...

करोड़ों युवा करते हैं सितारों को फॉलो

कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिल्मी कलाकारों की लोकप्रियता के साथ उनकी सामाजिक जिम्मेदारी की ओर भी ध्यान दिलाया. उन्होंने कहा कि बड़े पर्दे के लोकप्रिय चेहरों का युवाओं और बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है. खासकर जब कोई चर्चित कलाकार अनुशासन, बेहतर जीवनशैली और स्वस्थ आदतों की बात करता है, तो उसकी बात को करोड़ों युवा और बच्चे गंभीरता से लेते हैं. राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में इस प्रभाव को कलाकारों की बड़ी जिम्मेदारी से जोड़ते हुए कहा कि लोकप्रियता केवल पहचान नहीं देती, बल्कि समाज पर सकारात्मक असर डालने का अवसर भी देती है.

Loading Ad...

पान मसाला और सरोगेट विज्ञापनों को लेकर बहस

फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े सितारे अलग-अलग समय पर पान मसाला, तंबाकू से जुड़े उत्पादों या शराब के सरोगेट विज्ञापनों में दिखाई दे चुके हैं. इन विज्ञापनों को लेकर अक्सर यह सवाल उठता रहा है कि करोड़ों लोगों के पसंदीदा कलाकार जब किसी ब्रांड का चेहरा बनते हैं, तो इसका उनके प्रशंसकों पर किस तरह का असर पड़ सकता है. इसी वजह से सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट को लेकर स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी की चर्चा लगातार होती रही है. राष्ट्रपति की अपील ने एक बार फिर इसी मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

यह भी पढ़े: PM मोदी का मजाक उड़ाना राहुल गांधी को पड़ा भारी, 'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने ऐेसे दिया करारा जवाब, देखते रह गए सब

Loading Ad...

अक्षय कुमार ने विवाद के बाद लिया था फैसला

ऐसे विज्ञापनों से जुड़े चर्चित नामों में शाहरुख खान, अजय देवगन, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, महेश बाबू और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों का नाम सामने आता रहा है. इनमें से कुछ कलाकार अलग-अलग समय पर पान मसाला या संबंधित उत्पादों के विज्ञापनों का हिस्सा रहे हैं. अक्षय कुमार भी एक समय ऐसे ही विज्ञापन में नजर आए थे. हालांकि, विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना और लोगों की नाराजगी सामने आने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से इससे दूरी बना ली थी और कंपनी के साथ अपना करार खत्म करने की घोषणा की थी.

अल्लू अर्जुन, यश और आर. माधवन ने भी ठुकराई थी विज्ञापन डील

Loading Ad...

जहां कई बड़े सितारे विज्ञापनों के जरिए मिलने वाले करोड़ों के ऑफर स्वीकार करते हैं, वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने फैसलों से अलग मिसाल पेश की. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन, यश और आर. माधवन ने ऐसे उत्पादों के प्रचार से दूरी बनाई, जिन्हें वे लोगों की सेहत के लिहाज से उचित नहीं मानते थे. बताया जाता है कि इन सितारों ने मोटी रकम वाली विज्ञापन डील को भी इसलिए ठुकरा दिया, ताकि उनकी लोकप्रियता का इस्तेमाल लोगों को ऐसे उत्पादों की ओर आकर्षित करने के लिए न हो.

यह भी पढ़े: Salman Khan के सपोर्ट में उतरे TV स्टार्स, Gen Z पर जमकर भड़के! बोले- बुली और बॉडी शेमिंग पर ‘जोरदार तमाचा’

बताते चलें कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिनेत्री यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड रिसीव करने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे। वहीं, अभिनेत्री यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ पहुंचीं. हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य धर ने अवॉर्ड प्राप्त किया. हिंदी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का पुरस्कार मिला.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...