Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Telangana: बेथुपल्ली झील में मौत का मंजर! रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पलटीं दो नावें, 10 जवान लापता

Telangana Tragedy: इस हादसे के बाद SDRF के करीब 10 जवानों के लापता होने की आशका जताई जा रही है...घटना की खबर मिलते ही प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई... फिलहाल लापता जवानों को खोजने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

Image Source: Meta AI
Loading Ad...

Telangana Tragedy: तेलंगाना के खम्मम जिले से बुधवार शाम एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई...यहां बेथुपल्ली झील में लोगों की जान बचाने पहुंची स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की टीम खुद बड़े हादसे का शिकार हो गई...दरअसल, झील में तेज पानी के बहाव के बीच कुछ मछुआरे फस गए थे... उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए SDRF के जवान दो नावों में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान अचानक दोनों नावें पलट गईं.. इस हादसे के बाद SDRF के करीब 10 जवानों के लापता होने की आशका जताई जा रही है...घटना की खबर मिलते ही प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई... फिलहाल लापता जवानों को खोजने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

मछुआरों को बचाने पहुंचे थे जवान, तभी पलट गईं दोनों नावें

यह पूरी घटना खम्मम जिले के साथुपल्ली मंडल की बेथुपल्ली झील में हुई...जानकारी के मुताबिक, झील में कुछ मछुआरे पानी के तेज बहाव के कारण फंस गए थे... उनकी जान खतरे में देखकर SDRF की टीम उन्हें बचाने के लिए तुरंत दो नावों के साथ रवाना हुई... जवान पूरी तैयारी के साथ लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन झील में पानी का बहाव इतना तेज था कि अचानक दोनों नावों का संतुलन बिगड़ गया और वे पलट गईं...इसके बाद से ही कई जवानों का कोई पता नहीं चल पाया है..

Loading Ad...

दिवाली पर यूपी को दहलाने की धमकी... अयोध्या, काशी और मथुरा को लेकर आया खौफनाक ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Loading Ad...

भारी बारिश और चक्रवात ने बढ़ाई मुश्किलें

इस हादसे के पीछे खराब मौसम और पानी का तेज बहाव भी बड़ी वजह माना जा रहा है.. आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे खम्मम जिले में 'मुरुसु' चक्रवात और लगातार भारी बारिश के कारण झील का जलस्तर काफी बढ़ गया है... ऐसे हालात में पानी के बीच फंसे लोगों और लापता जवानों तक पहुंचना बचाव दलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है... घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर दिवारा टी.एस. समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए... गोताखोरों और अतिरिक्त बचाव टीमों को भी तलाश अभियान में लगाया गया है.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क किया और लापता जवानों को सुरक्षित खोजने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा...उन्होंने मुख्य सचिव संजय जाजू को भी पूरे मामले पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं...वहीं, राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलिटी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि बचाव दलों ने लापता SDRF कर्मियों की संभावित जगह का पता लगा लिया है और उन्हें जल्द बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

NDRF की टीमें भी बचाव अभियान में जुटीं

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस घटना पर केंद्र सरकार ने भी नजर बनाए रखी है... केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की टीमों को भी तैनात किया गया है... फिलहाल प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमें मिलकर लापता जवानों की तलाश कर रही हैं... पूरे इलाके में चिंता का माहौल है... हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि पानी के बीच फंसे जवान जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर आ जाएं..

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...