Advertisement

Loading Ad...

संसद में विपक्ष की अमर्यादित हरकत! स्पीकर पर उछाले पेपर, पूरे सत्र के लिए सस्पेंड ये 8 सांसद

बजट सत्र के पांचवे दिन भी संसद में जमकर हंगामा हुआ. राहुल गांधी को टोके जाने पर विपक्षी सांसद इतना भड़क गए कि स्पीकर पर कागज उछालने लगे और ये हरकत बार-बार की.

Loading Ad...

Parliament Budget Session: बजट सत्र के पांचवे दिन भी संसद की कार्यवाही में जमकर हंगामा हुआ. राहुल गांधी की स्पीच पर दूसरे दिन भी संसद में दंगल हुआ. नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश करते हुए कहा कि मुझे बोलने दिए जाए. इस पर NDA सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया. जिस पर कांग्रेस के सांसद इतने नाराज हो गए कि स्पीकर पर पेपर उछाल दिए. 

सांसदों के इस अमर्यादित आचरण के बाद 8 सांसदों को लोकसभा से इस पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेपर उठालने वाले सांसदों के खिलाफ निलंबित प्रस्ताव पास किया था. 

विपक्ष के ये 8 सांसद संस्पेंड 

Loading Ad...

हिबी ईडन- कांग्रेस
अमरिंदर सिंह वड़िंग- कांग्रेस 
मणिकम टैगोर- कांग्रेस 
गुरजीत सिंह औजला- कांग्रेस 
सी. किरण कुमार रेड्डी- कांग्रेस 
प्रशांत पडोले- कांग्रेस 
डीन कोरियोकोज- कांग्रेस
एस वेंकटेशन- कम्यूनिस्ट पार्टी (CPIM) 

Loading Ad...

निलंबन के बाद सांसदों का प्रदर्शन 

स्पीकर के एक्शन के बाद निलंबित सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. चेयर पर बैठे दिलीप सैकिया ने कहा, ‘विपक्षी पार्टी को संसद में अपने मुद्दे उठाने का पूरा हक है. सदन में चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह सबका है, लेकिन विरोध के नाम पर सदन को पूरी तरह से बाधित करना और उसकी कार्यवाही को रोकना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है.’

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- कौन हैं ये संघ के सिपाही, जिन्होंने संसद में टेबल पर निकालकर रख दिए दोनों पैर, वामपंथियों ने काट डाली थी टांगें!

विपक्षी बेंचों की ओर से भारी नारेबाजी के बीच प्रस्ताव पास हो गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. इससे पहले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को लद्दाख गतिरोध का मुद्दा उठाया. इस दौरान लोकसभा में तीखी बहस हुई क्योंकि विपक्षी सांसदों ने भारत-चीन मुद्दे पर केंद्र पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाना जारी रखा. 

राहुल ने सदन में क्या कहा? 

Loading Ad...

राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़े एक मैगजीन आर्टिकल का हवाला देते हुए लद्दाख गतिरोध का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्हें सदन में बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही है और कहा कि नेता विपक्ष होने के नाते, उन्हें बोलने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है. 

राहुल गांधी ने कहा कि मैं 'इजाजत' शब्द पर आपत्ति जता रहा हूं, यह सही शब्द नहीं है. क्योंकि मुझे किसी से बोलने की इजाजत नहीं लेनी है. मैं विपक्ष का नेता हूं. विपक्षी सांसदों ने चेयर के फैसलों का विरोध जारी रखा और मांग की कि नेता प्रतिपक्ष को इस मुद्दे पर बोलने की इजाजत दी जाए. 

विपक्ष का आरोप है कि उन्हें संसद में अहम मुद्दों पर नहीं बोलने दिया जाता. जबकि सत्ता पक्ष का आरोप है कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं जबकि विपक्षी सांसद कागज उछालकर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...