×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

झारखंड के बोकारो में भीषण मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 25 लाख रुपये के इनामी कुंवर मांझी समेत दो नक्सलियों को किया ढेर

झारखंड के बोकारो में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 5 लाख के इनाम नक्सली लीडर समेत 2 बड़े माओवादी मारे गए हैं.

Author
16 Jul 2025
( Updated: 06 Dec 2025
05:07 AM )
झारखंड के बोकारो में भीषण मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 25 लाख रुपये के इनामी कुंवर मांझी समेत दो नक्सलियों को किया ढेर
Advertisement

झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में बुधवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. यह मुठभेड़ जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के धनिया के आसपास के जंगलों में लुगु पहाड़ और झुमरा पहाड़ के बीच चल रही है, जिसमें कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है.

25 लाख रुपए का इनामी नक्सली कुंवर मांझी मुठभेड़ में ढेर

जानकारी के अनुसार, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने लुगु पहाड़ और झुमरा पहाड़ के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जवाब दिया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि बोकारो के जागेश्वर बिहार इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. इनमें 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली कुंवर मांझी भी शामिल है. इस अभियान में कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल बताया जा रहा है.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है. गोमिया प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

4 जुलाई को  सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की थी नाकाम

Advertisement

बता दें कि 4 जुलाई को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया था. जिले के टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान 30 शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए थे. सभी आईईडी 2-2 किलोग्राम वजन के थे. इन्हें बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया.

यह भी पढ़ें

इससे पहले, 1 जुलाई को इसी जिले के टोंटो थाना अंतर्गत हुसिपी और आसपास के जंगल में माओवादी नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 18 हजार डेटोनेटर बरामद किए गए थे. डेटोनेटर का इस्तेमाल आईईडी बनाने में किया जाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें