Advertisement
अखिलेश यादव के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- मुसलमानों पर हो रहे जुल्म पर चुप क्यों
इमरान मसूद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में मुसलमानों के साथ हो रही कथित घटनाओं पर समाजवादी पार्टी नेतृत्व की चुप्पी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
Advertisement
उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी किए जाने संबंधी टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी.
अखिलेश यादव के बयान पर भड़के इमरान मसूद
उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर असहमति जताते हुए कहा कि सभी दल अपनी-अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत काम कर रहे हैं और इस तरह की टिप्पणियां बड़े नेताओं को शोभा नहीं देतीं.
Advertisement
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि इस तरह की बातें क्यों कही जा रही हैं. आप अपनी तैयारी करिए, हम अपनी तैयारी कर रहे हैं. आप बहुत बड़े नेता हैं, आपके मुंह से यह बात अच्छी नहीं लगती है.
Advertisement
इमरान मसूद ने इस दौरान उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया और कहा कि प्रदेश में मुसलमानों के साथ हो रही कथित घटनाओं पर समाजवादी पार्टी नेतृत्व की चुप्पी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
“यूपी में मुसलमानों के ऊपर जुल्म हो रहा है”
Advertisement
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के ऊपर जुल्म हो रहा है, लेकिन इस मुद्दे पर अपेक्षित मुखरता देखने को नहीं मिल रही है. यूपी में मुसलमानों के ऊपर जुल्म हो रहा है और आपकी खामोशी मुसलमानों के समझ में नहीं आ रही है.
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि राम मंदिर के चंदे की चोरी जैसे मुद्दों पर आप खुलकर बोलते हैं, लेकिन मुसलमानों के साथ हो रही ज्यादती के मामलों पर खामोश हो जाते हैं. यह बात समझ में नहीं आती.
क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच में होगा गठबंधन!
Advertisement
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच भविष्य में गठबंधन की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह संगठन के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं.
यह भी पढ़ें
मसूद ने कहा कि कांग्रेस और सपा के गठबंधन को लेकर फैसला पार्टी का है, मेरा नहीं. मैं पार्टी का एक समर्पित सिपाही हूं और पार्टी जो निर्णय लेगी, वही मेरे लिए सर्वोपरि होगा.