पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब लीक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कथित लीक या उल्लंघन की जांच के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में मामला दर्ज किया गया है.
Follow Us:
दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे द्वारा लिखित अप्रकाशित पुस्तक 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' की प्री-प्रिंट कॉपी के आधिकारिक अनुमति के बिना ऑनलाइन प्रसारित होने की खबरों का संज्ञान लिया है. दिल्ली पुलिस ने इस क्रम में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है.
क्या है पूरा मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कई न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर यह जानकारी सामने आई कि पुस्तक का प्री-प्रिंट संस्करण इंटरनेट पर उपलब्ध है, जबकि इसके प्रकाशन के लिए सक्षम अधिकारियों से आवश्यक अनुमोदन अभी प्राप्त नहीं हुए हैं.
पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पता चला कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की गई इसी शीर्षक वाली पुस्तक की एक टाइपसेट पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है.
इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन शॉपिंग और मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर किताब का अंतिम कवर प्रदर्शित किया जा रहा था, जिससे यह आभास हो रहा था कि यह पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है.
जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब लीक होने पर कड़ा एक्शन
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कथित लीक या उल्लंघन की जांच के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में मामला दर्ज किया गया है.
जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि हाथ से लिखी हुई कॉपी कैसे लीक हुई, इसे किसने ऑनलाइन अपलोड किया, और क्या अनधिकृत सामग्री के प्रसार में कोई संगठित नेटवर्क शामिल था.
पुलिस पीडीएफ कॉपी के स्रोत और प्रसार का पता लगाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों की भी गहन जांच कर रही है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ समन्वय कर रही है.
संसद परिसर पुस्तक पकड़े दिखे थे राहुल गांधी
यह घटनाक्रम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद परिसर के अंदर कथित तौर पर पुस्तक की एक प्रति पकड़े हुए देखे जाने के एक सप्ताह बाद सामने आया है.
इस घटना ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई और बजट सत्र के शेष समय के लिए आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement