जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आजम खान को फिर से मिली 'Y' श्रेणी की सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे बंदूकधारी गार्ड और गनर

सपा नेता आजम खान की सुरक्षा को फिर से बहाल कर दिया गया है. सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करते ही बंदूकधारी गार्ड और गनर तैनात किए हैं. इससे पहले यूपी की योगी सरकार ने उनकी सुरक्षा को वापस लेते हुए कहा था कि आजम खान ने खुद कहा था कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं थी.

आजम खान को फिर से मिली 'Y' श्रेणी की सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे बंदूकधारी गार्ड और गनर
Advertisement

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद उनकी सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है. खबरों के मुताबिक, आजम खान को 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. उनकी सुरक्षा में बंदूकधारी गार्ड और गनर तैनात नजर आएंगे. बता दें कि आजम खान को दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्य्ता रद्द कर दी गई थी, लेकिन हाल ही में वह 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं. 

आजम खान को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा 

सपा नेता आजम खान की सुरक्षा को फिर से बहाल कर दिया गया है. सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करते ही बंदूकधारी गार्ड और गनर तैनात किए हैं. इससे पहले यूपी की योगी सरकार ने उनकी सुरक्षा को वापस लेते हुए कहा था कि आजम खान ने खुद कहा था कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं थी. सरकार ने बताया था कि लखनऊ से सुरक्षा मुख्यालय से एक पत्र के जरिए बताया गया था कि रामपुर से 10 बार विधायक रहे आजम खान को 'Y' कैटेगरी सुरक्षा देने की कोई जरूरत नहीं है. जानकारी के लिए बता दें कि इस कैटेगरी में बंदूकधारी और कई सुरक्षाकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं.

23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान 

Advertisement

बता दें कि आजम खान साल 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में रामपुर विधानसभा से रिकॉर्ड 10वीं बार विधायक बने थे. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन कुछ ही महीनों बाद अक्टूबर 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में आजम खान को सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसके एक दिन बाद ही अदालत ने उन्हें भड़काऊ भाषण के मामले में 3 साल जेल की सजा सुनाई थी. ऐसे में करीब 23 महीने बाद आजम खान जमानत से बाहर आए हैं. 

जेल से बाहर आने के बाद मुलाकातों का दौर जारी 

यह भी पढ़ें

सपा के वरिष्ठ नेता के जेल से बाहर आने के बाद उनसे मुलाकात करने वालों का तांता लगा हुआ है. हाल ही में 8 अक्टूबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान आजम खान के खिलाफ चल रहे केस को लेकर उन्होंने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला था. आजम खान के जेल से आने के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. उनके आवास के बाहर शनिवार से कई बंदूकधारी गार्ड 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें