Advertisement
पंजाब में चुनाव ऐलान से पहले AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन चेहरों पर लगाया दांव
बताया जा रहा है पंजाब के उम्मीदवारों की पहली सूची दिल्ली में तय हुई थी. राजधानी में हुई बैठक में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मौजूद रहे.
Advertisement
पंजाब में अभी चुनाव का ऐलान भी नहीं हुआ उससे पहले ही आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 40 नाम हैं, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है. वे फिर से धुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे.
पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. चुनावी तैयारियों में एक स्टेप आगे बढ़ते हुए AAP ने सबसे पहले प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. AAP की पहली सूची में सभी कैंडिडेट मौजूदा विधायक हैं. यानी अभी तक किसी का पत्ता नहीं कटा है.
देखें सभी 40 उम्मीदवारों के नाम
Advertisement
AAP announces first list of 40 candidates for upcoming Punjab Assembly elections. https://t.co/02dh1mfVuG
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 31, 2026Advertisement
Loading Ad...
बताया जा रहा है पंजाब के उम्मीदवारों की पहली सूची दिल्ली में तय हुई थी. राजधानी में हुई बैठक में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मौजूद रहे. उन्होंने पंजाब में राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए रायशुमारी के आधार पर कैंडिडेट के नाम फाइनल किए.
यह भी पढ़ें- 'पंजाबियों को न सिखाओ...', दिलजीत दोसांझ ने पुराने बयान पर दिया जवाब, दिपके ने अब क्या लिखा?
Advertisement
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया था कि उम्मीदवारों के नाम कई चरणों में घोषित किए जाएंगे. पहले चरण में उन नेताओं पर भी ध्यान दिया गया है जिन्होंने दो बार चुनाव जीता है. अब बाकी सीटों पर पार्टी की अगली लिस्ट का इंतजार रहेगा.
पहली लिस्ट में महिलाओं के भी नाम
यह भी पढ़ें
पार्टी ने माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की अलग-अलग सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. सूची में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया ह. इनमें इंदरजीत कौर मान, संतोष कटारिया, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और बलजिंदर कौर के नाम शामिल हैं.