Advertisement

Advertisement

टीवी एक्टर अभिषेक मलिक ने दिए फिटनेस टिप्स, बताया बिजी शेड्यूल के बीच कैसे रखते हैं सेहत का ख्याल

टीवी के जाने माने एक्टर अभिषेक मलिक अपनी फिटनेस का खासा ध्यान रखते हैं, हाल ही में एक्टर ने अपने फैंस के साथ फिटनेस टिप्स शेयर किए हैं.

टीवी एक्टर अभिषेक मलिक शो ‘जमाई नं. 1’ की शूटिंग में बिजी हैं.  इस बीच उन्होंने फिट रहने के आसान तरीके शेयर किए. बताया कि लंबे और अनिश्चित शूटिंग घंटों के बावजूद वह छोटी-छोटी आदतों को फॉलो कर अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं. 

अभिषेक मलिक ने शेयर किए फिटनेस टिप्स
अभिषेक ने बताया, “फिटनेस मुझे संतुलित रखती है, खासकर लंबे शूटिंग दिनों में.  मेरे पास काम की वजह से जिम के लिए हमेशा समय नहीं होता, लेकिन मैं दूसरे तरीकों से सक्रिय रहता हूं. सेट पर 15 मिनट की सैर, शॉट्स के बीच स्ट्रेचिंग, सीढ़ियां चढ़ना या स्टेप-अप व्यायाम करता हूं.”

‘फिटनेस का मतलब सिक्स-पैक एब्स नहीं’
अभिषेक ने आगे बताया, “कभी-कभी मैं आसपास की चीजों का इस्तेमाल करता हूं, जैसे कुर्सी से स्क्वाट्स या दीवार से पुश-अप्स. फिटनेस का मतलब सिक्स-पैक एब्स नहीं, बल्कि सक्रिय रहना, तरोताजा महसूस करना और शरीर-मन का ख्याल रखना है.  व्यस्त दिनों में ये छोटी आदतें बड़ा बदलाव लाती हैं. ”

‘यह पुरुष-केंद्रित शो है’ 
अभिषेक ने पहले बताया था कि ‘जमाई नं. 1’ सास और दामाद के अनोखे रिश्ते को पेश करता है, जो इसे खास बनाता है. उन्होंने कहा, “यह पुरुष-केंद्रित शो है, जो टीवी पर रेयर है. ज्यादातर शो महिलाओं पर केंद्रित होते हैं, लेकिन यह सास-दामाद के ड्रामे को नया नजरिया देता है.”

उन्होंने अपने किरदार नील के बारे में कहा, “नील एक सच्चा, आध्यात्मिक और अपनी जड़ों से जुड़ा किरदार है, जो जरूरत पड़ने पर जुगाड़ भी कर लेता है. सास के साथ उसका अनोखा रिश्ता शो को अलग और खास बनाता है.”

'जी टीवी पर आता है ‘जमाई नं. 1’
जी टीवी का पारिवारिक ड्रामा ‘जमाई नं. 1’ नासिक के एक युवा नील की कहानी है, जो अपने पंडित पिता के रूढ़िवादी परिवार में पला-बढ़ा है, लेकिन अपनी पहचान और भविष्य बनाने के लिए दृढ़ है. शो में अभिषेक मलिक के साथ सिमरन कौर, आरती भगत, सानिया नागदेव, श्रुति घोलप, वोरा दुष्यंत और सोनल वेंगुर्लेकर जैसे कलाकार भी हैं. 'जमाई नंबर 1' जी टीवी पर प्रसारित होता है. 

Advertisement

Advertisement

LIVE

Advertisement

अधिक →