×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सेहत के लिए वरदान है छोटी इलायची, इसके सेवन से होते हैं बड़े-बड़े फायदे

इलायची एक ऐसा मसाला है, जो स्वाद के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है. शायद कम ही लोग जानते होंगे कि इलायची में ऐसे गुण होते हैं जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होती है.

सेहत के लिए वरदान है छोटी इलायची, इसके सेवन से होते हैं बड़े-बड़े फायदे
Advertisement

आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत आम हो गई है. इससे बचने और इसे कंट्रोल करने के लिए लोग दवाइयों के साथ-साथ घरेलू और प्राकृतिक उपाय भी अपनाने लगे हैं. ऐसे में इलायची एक ऐसा मसाला है, जो स्वाद के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है. शायद कम ही लोग जानते होंगे कि इलायची में ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं. 

दिल से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद 

अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की नसों को स्वस्थ रखते हैं. इसके साथ ही इसमें ड्यूरेटिक गुण भी होते हैं, जो शरीर से अतिरिक्त पानी और जहरीले तत्व को बाहर निकालने में मदद करते हैं. जब शरीर से पानी कम होता है तो ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है. इलायची का रोजाना सेवन दिल से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. 

हाई बीपी को कंट्रोल करने में करे मदद 

इलायची में टरपिनीन, जेरानिल एसिटेट, जेरानिओल, बोरनेओल और सिट्रोनेलोल जैसे रासायनिक तत्व होते हैं, जो शरीर की रक्त नलिकाओं को आराम देते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं.  इसे कैल्शियम चैनल ब्लॉकर्स जैसी दवाओं से जोड़ा जाता है, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करती हैं.

Advertisement

खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मददगार

इसके अलावा, इलायची पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है. इससे खाना आसानी से पचता है और पेट में सूजन या भारीपन की समस्या कम होती है, सांसों को ताजा रखने में भी इलायची बहुत कारगर है. यह शरीर में सूजन कम करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर दिल की सेहत को बेहतर बनाता है 

सांसों को तरोताजा करना

Advertisement

इलायची में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करते हैं, जिससे सांसें तरोताजा होती हैं. 

कैसे करें इलायची का सेवन

इलायची का सेवन करना भी बहुत आसान है. आप इसे चाय, दूध, या मिठाइयों में डालकर खा सकते हैं. अगर चाहें तो सुबह खाली पेट इलायची चबाना भी फायदेमंद होता है. यह छोटी-छोटी आदतें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं. 

Advertisement

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें