Advertisement

Loading Ad...

War 2 Vs Coolie Box Office Day 2: ऋतिक रोशन या रजनीकांत, जानिए दूसरे दिन किसकी फिल्म का बजा डंका

ऋतिक vs रजनीकांत के लिए फैंस बेताब दिख रहे हैं, इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर माना जा रहा है, दूसरे दिन वॉर 2 और कुली में से किस फिल्म का डंका बजा है, चलिए जानते हैं.

Loading Ad...

 14 अगस्त को ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के बीच ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिल रही है. जहां रजनीकांत इस फ़िल्म के ज़रिए एक बार फिर से एक्शन से भरपूर फिल्म लेकर आए हैं. वहीं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी वॉर 2 के ज़रिए एक्शन का डबल डोज़ देने आ गए हैं. दोनों ही फिल्में एक्शन जॉनर की है, ऐेसे में ऋतिक और रजनीकांत की फिल्मों के बीच ज़ोरदार मुकाबला हो रहा है.  

वॉर 2- कुली की ज़ोरदार टक्कर

वहीं थियेटर्स में दस्तक देने के बाद इन दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों के कलेक्शन की तुलना हो रही है. हर कोई जानना चाह रहा है कि बॉक्स ऑफ़िस की इस टक्कर में कौन बाजी मारता दिख रहा है. पहले दिन जहां रजनीकांत की कुली, ऋतिक रोशन की वॉर 2 पर भारी पड़ते नज़र आए थे. वहीं अब चलिए जानते हैं दूसरे दिन रजनीकांत और ऋतिक रोशन में कौन सा सुपरस्टार बॉक्स ऑफ़िस का किंग साबित हुआ है. 

Loading Ad...

वॉर 2 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Loading Ad...

बता दें कि ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ़ से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं. हालांकि उसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई करने में कामयाब हो रही है. फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 51.5 करोड़ की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी. वहीं दूसरे दिन वॉर 2 को 15 अगस्त की छुट्टी का थोड़ा फायदा मिला है. यही वजह है कि इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है. रिपोर्ट्स की मानें तो वॉर 2 ने दूसरे दिन 56.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ वॉर 2 ने दो दिनों में 108 करोड़ की कमाई कर ली है. 

कुली ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ 

Loading Ad...

वहीं बात करें रजनीकांत की फिल्म कुली की तो इसका फीवर लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है, कुली ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई की थी. फ़िल्म ने 65 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. रिपोर्ट्स की मानें तो कुली ने रिलीज के दूसरे दिन 53.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ कुली ने दो दिनों में 118.50 करोड़ का कलेक्शन कल लिया है. 

दूसरे दिन किसने मारी बॉक्स ऑफ़िस पर बाजी

दूसरे दिन वॉर 2 और कुली के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिली है. हालांकि पहले दिन वॉर 2 को मात देने वाली फिल्म कुली दूसरे दिन कमाई के मामले में ऋतिक रोशन की वॉर 2 से पिछड़ गई है. जहां वॉर 2 ने दूसरे दिन 56.50 करोड़ की कमाई की थी. तो वहीं कुली का कलेक्शन 53.50 करोड़ रहा था.  यानि ऋतिक की वॉर 2 ने 15 अगस्त के मौके पर कुली से 3 करोड़ ज्यादा कलेक्शन किया था. लेकिन अगर दोनों दिनों के कलेक्शन जोड़ने के बाद देखा जाए तो  कुली अब भी व़ॉर 2 से 10 करोड़ आगे है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की आने वाले दिनों में कौन किस पर भारी पड़ता है.

Loading Ad...

व़ॉर 2 में दिखी ऋतिक-जूनियर एनटीआर की भिड़ंत

बात करें ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 की तो ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. जहां फिल्म में जूनियर एनटीआर मेजर विक्रम की भूमिका दिखाई दिए हैं. वहीं ऋतिक अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में लौट हैं. दोनों एक-दूसरे को टक्कर लेते दिखाई दिए हैं. इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आईं , जो ऋतिक के साथ रोमांस करती दिखी हैं. 

वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है. , जो ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं. ये फिल्म 1 हिंदी, तमिल, और  तेलुगू, भाषा में रिलीज की जाएगी. फिल्म को काफी बड़ लेवल पर शूट किया गया है. 400 करोड़ के बजट में बनी वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिले हैं. लेकिन फिल्म की कहानी लोगों को कुछ ख़ास पसंद नहीं आई है.  ये फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले 'एक था टाइगर', टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं.

Loading Ad...

कुली में दिखा रजनीकांत का दम

बात करें रजनीकांत की फिल्म कुली की तो एक्टर की फिल्म एक्शन से भरपूर है. फिल्म कुली की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो अतीत में हुई गलतियों को सुधारने और बदला लेने के लिए प्रतिशोध की यात्रा पर निकलता है. इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है, जो कि कैथी और विक्रम जैसी एक्शन  फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. 

बता दें कि फिल्म कुली में रजनीकांत लीड रोल में दिखे हैं, जबकि फिल्म में उनके साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन और रेबा मोनिका जॉन भी बहन रोल में नज़र आए हैं.  फिल्म में पूजा हेगड़े एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखाई द. इतना ही नहीं रजनीकांत की इस फिल्म में आमिर खान भी कैमियों करते नज़र आए हैं. इस फिल्म को तमिल के साथ साथ हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ किया गया है. 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. 

Loading Ad...

बॉक्स ऑफ़िस पर किसका बजेगा डंका?

यह भी पढ़ें

बता दें कि ऋतिक vs रजनीकांत के लिए फैंस बेताब दिख रहे हैं, इसे  बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर माना जा रहा है. इन दोनों ही एक्टर्स के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही फिल्में बिग बजट हैं. ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर किस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन सबसे ज्यादा किसका होता है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...