Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Junior NTR की फ़िल्म Devra ने रिलीज़ से पहले कमाए इतने करोड़, देखते रह गए सब

आरआरआर के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही साउथ एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर की डिमांड काफ़ी बढ़ गई हैं, दोनों ही एक्टर्स जल्द ही इस साल की मोस्ट अवेटेड फ़िल्मों में दिखाई देने वाले हैं, जहां राम चरण गेम चेंजर के जरीए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं,वहीं जूनियर एनटीआर भी देवरा नाम की एक्शन फ़िल्म लेकर आने वाले हैं, जूनियर एनटीआर की ये फ़िल्म काफ़ी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है।कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है।

दरअसल आरआरआर की तरह जूनियर एनटीआर की फ़िल्म देवरा भी एक पैन इंडिया लेवल पर रिलीज़ होने वाली है, ऐसे में इस फ़िल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं।दो पार्टस में बनने वाली इस फ़िल्म को काफ़ी बड़े लेवल बनाया गया है।फ़िल्म से जुड़े कुछ पोस्टर्स और इसका टीज़र पहले ही लोगों का दिल जीत चुका है।वहीं अब सुनने में आ रहा है की जूनियर एनटीआर की फ़िल्म देवरा रिलीज़ से पहले ही हिट हो गई है।मीडिया रिपोट्स की माने तो फ़िल्म देवरा ने रिलीज़ से पहले ही अपनी सारी लगात वसूल ली है।दरअसल इस फ़िल्म के राइट्स बेचकर मेकर्स ने करोड़ों की कमाई कर डाली है।

ख़बरों की माने तो देवरा के मेकर्स ने एक बड़ी डील क्रैक की है।मीडिया रिपोटस् की माने तो फ़िल्म देवरा ने रिलीज़ से पहले ही 400 करोड़ की कमाई कर रही है।फ़िल्म देवरा ने ये रक़म सैटेलाइट,डिजिटल ,म्यूज़िक और डंबिग राइट्स बेचकर की है।कहना ग़लत नहीं होगा की फ़िल्म ने अपने बजट से दो गुना की कमाई हर किसी को हैरान कर दिया है।बता दें कि फ़िल्म देवरा का बजट 200 करोड़ रूपये है, फिल्म ने रिलीज़ से पहले 400 करोड़ की कमाई कर ये साबित कर दिया है की जूनियर एनटीआर की डिमांड काफ़ी बढ़ती जा रही है।

बता दें कि फ़िल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर अहम रोल में नज़र आएंगी, जो की इस फ़िल्म के जरीए तेलुगु में डेब्यू कर रही हैं।इन दोनों के अलावा फ़िल्म में सैफ़ अली खान भी नज़र आने वाले हैं, जो की फ़िल्म में मेन विलेन को रोल में नज़र आएँगे, ये सैफ की पहली तेलुगु फ़िल्म होने वाली है।बताया जा रहा है की फ़िल्म की कहानी कोस्टल एरिया से जुड़ी होगी।ये एक पीरियड ड्रामा एक्शन फ़िल्म है।फ़िल्म में सैफ़ और जूनियर एनटीआर की ज़ोरदार भिड़त भी देखने को मिलने वाली है।बताते चलें की ये फ़िल्म 10 अक्टूबर को थियेटर्स में दस्तक देगी।खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर ये फ़िल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।वैसे आप इस फ़िल्म को देखने के लिए कितने exicted हैं, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएँ ।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...