Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

हाथापाई मामले में अरिजीत सिंह के सिक्योरिटी गार्ड की माफी के बाद शिकायत वापस

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह और उनके सुरक्षा गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी. हालांकि सिक्योरिटी गार्ड की माफी के बाद शिकायत वापस ले ली गई है.

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के रहने वाले कमलाकांत लाहा नाम के एक व्यक्ति ने गुरुवार को बॉलीवुड के जाने मानें सिंगर अरिजीत सिंह और उनके सुरक्षा गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसकी वजह से सिंगर बुरे फंस गए थे. 

अरिजीत सिंह के सिक्योरिटी गार्ड ने मांगी माफी

वहीं अब सुनने में आ रहा है कि पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में एक वीडियो शूट के दौरान हुई असुविधा के लिए मशहूर गायक अरिजीत सिंह के सिक्योरिटी गार्ड ने शिकायतकर्ता कमलकांत लाहा से माफी मांगी है. इसके बाद लाहा ने अरिजीत और उनके गार्ड के खिलाफ शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत वापस ले ली. 

Loading Ad...

पुलिस ने मामले को लेकर क्या कहा?

Loading Ad...

ये शिकायत 14 अगस्त को दर्ज की गई थी. पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन बुलाकर मामले पर चर्चा की गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शिकायतकर्ता और अरिजीत सिंह के सिक्योरिटी गार्ड को बातचीत के लिए बुलाया गया था. दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझाने का फैसला किया. सिक्योरिटी गार्ड ने लाहा से असुविधा के लिए माफी मांगी, जिसके बाद शिकायत वापस ले ली गई.”

इसके अलावा, वीडियो शूटिंग के प्रभारी लोगों ने शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन में एक बांड जमा किया, जिसमें आश्वासन दिया गया कि बोलपुर और शांतिनिकेतन के निवासियों को शूटिंग के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी. 

Loading Ad...

जानिए क्या था मामला?

दरअसल, 14 अगस्त को शांतिनिकेतन के सुभाषपल्ली निवासी कमलकांत लाहा ने अरिजीत सिंह और उनके सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की थी.  वाद्ययंत्र बनाने वाले लाहा ने आरोप लगाया था कि शूटिंग के लिए सड़क का रास्ता बंद होने की वजह से उन्हें रास्ते से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

उन्होंने बताया, “मैं मोटरबाइक से काम पर जा रहा था, लेकिन अरिजीत सिंह के वीडियो शूटिंग के कारण रास्ता बंद था. मैं जल्दी में था. लेकिन, सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे पांच मिनट इंतजार करने को कहा. जब मैंने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो गार्ड ने मुझे उठाकर पुलिस की गाड़ी में बैठाने की कोशिश की. इस धक्कामुक्की में मेरी सोने की अंगूठी भी खो गई.”

Loading Ad...

शांतिनिकेतन में म्यूजिक डियो शूट कर रहे अरिजीत सिंह

पिछले कुछ दिनों से अरिजीत सिंह एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए शांतिनिकेतन में हैं. पद्मश्री विजेता सिंगर शांतिनिकेतन के कई जगहों पर शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में, उन्होंने इंटरनेशनल पॉप आइकन एड शीरन के साथ उनके गृहनगर मुर्शिदाबाद जिले में शीरन के भारत दौरे के दौरान एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की थी.

एड शीरन के गाने सफायर में दिखे थे अरिजीत

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

कुछ दिन पहले, शीरन ने अरिजीत सिंह के साथ अपने हिट गाने "सफायर" का एक क्रॉस-कल्चरल रीमिक्स रिलीज़ किया था. नए वर्जन में अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी भाषा की गायकी का मिश्रण है, साथ ही दोनों कलाकार पूरे ट्रैक में भाषाओं के बीच बदलाव करते हैं. इस गाने के रीमिक्स को काफी पसंद किया गया था.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...