जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: झूठी निकली Manoj Tiwari की बेटी! सौतेले पिता Ekam Baba ने खोली Rhiti की पोल

इस बीच रिति की मां रानी तिवारी के दूसरे पति और पंजाबी गायक एकम बावा ने उनके बयानों को गलत बताया है.एकम बावा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे रिति को करीब से जानते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस लड़की के बैग और गाड़ियां इतनी महंगी हैं, वह भला इतने कम पैसों में अपना खर्च कैसे चला सकती है.

Bigg Boss 20: झूठी निकली Manoj Tiwari की बेटी! सौतेले पिता Ekam Baba ने खोली Rhiti की पोल
Image Credits:ekambawaofficial/Instagram/rhititiwari/instagram
Advertisement

भोजपुरी एक्टर और नेता मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी इन दिनों बिग बॉस-20 में  उदिति और काजी तौकीर के साथ टास्क के दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और कम पॉकेट मनी मिलने को लेकर दिए बयान के कारण आलोचना का सामना कर रही हैं.

‘भला इतने कम पैसों में अपना खर्च कैसे चला सकती है’

इस बीच रिति की मां रानी तिवारी के दूसरे पति और पंजाबी गायक एकम बावा ने उनके बयानों को गलत बताया है.एकम बावा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे रिति को करीब से जानते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस लड़की के बैग और गाड़ियां इतनी महंगी हैं, वह भला इतने कम पैसों में अपना खर्च कैसे चला सकती है.

‘रिति तिवारी लोगों को पागल बनाना बंद कीजिए’

वीडियो में एकम बावा कहते हैं, "हाल ही में रिति तिवारी ने बिग बॉस में बोला था कि उन्हें हर माह पॉकेट मनी के तौर पर 25,000 रुपये मिलते रहे हैं. मैं 2020 से लेकर 2025 तक रिति तिवारी के घर पर रहता था. रिति की मां और मैं 2020 से लेकर 2022 तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, फिर 2022 में हमारी मेरी शादी हो गई.”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "रिति तिवारी का मैं, आप सभी को सच बताता हूं कि उनके पास 4 से 5 लाख रुपये तक के हैंडबैग है, रेंज रोवर से लेकर बड़े बड़े ब्रांड की गाड़ियां हैं. इन गाड़ियों में तो डीजल ही 2 से लेकर 3 हजार तक का पड़ता है. इसके साथ ही, इनकी स्पोर्ट्स कंपनी भी है, जिसका टर्नओवर बहुत कमाल का होता है और कई क्रिकेटर्स उससे जुड़े हैं, तो उसका रुपए कहां जाएगा और फिर मुंबई में कई फ्लैट्स हैं.”

एकम बावा ने रिति तिवारी को समझाते हुए कहा कि वे लोगों को झूठ बोलना बंद करें. उन्होंने कहा, "रिति तिवारी लोगों को पागल बनाना बंद कीजिए और बिग बॉस में जाकर लोगों को गालिया भी न दें.”

‘इतना झूठ कौन बोलता है’

Advertisement

गायक ने रिति तिवारी की मां रानी के बारे में बताते हुए कहा, "रिति तिवारी की मां के बारे में बोलने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है. उन्होंने मेरे साथ जो किया है, वैसा भगवान किसी के साथ न करें. मैं सोशल मीडिया पर लाइव नहीं आता हूं और न ही इतनी वीडियो बनाता हूं, चाहें तो हमारे दर्शक मेरी प्रोफाइल देख सकते हैं. हालांकि, कभी कभी बनाकर डाल देता हूं. मैं बस काम से मतलब रखता हूं. अब तो कई चीजों से मुझे मतलब नहीं है, लेकिन झूठ नहीं पसंद है और इतना झूठ कौन बोलता है.”

‘लोगों को गुमराह करना बंद करें’

एकम बावा ने रिति तिवारी के द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर भी कहा, "आप शो में काजी को गाली दे रही हैं, तो ऐसे में गुस्सा आना जाहिर है. तो मैं रिति तिवारी से विनती करता हूं कि सही से चलिए कोई दिक्कत नहीं होगी. मैं आपके साथ 6 साल रहा हूं, तो मुझे तो आपके बारे में न जाने कितनी बातें पता है. आपको हाथ जोड़कर विनती है कि झूठ नहीं बोलो. असलियत में जिए और लोगों को गुमराह करना बंद करें.”

सलमान ने रीति की लगाई फटकार 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें की रीति अपने बर्ताव की वजह से सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल हो रही हैं. वीकेंड का वार पर भी सलमान ने रीति की जमकर फटकार लगाई थी. यहां तक की उनके डिस को सबसे घटिया बताया था. अब सलमान से लताड़ पड़ने के बाद रीति के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलता है या नहीं ये देखना वाकेई दिलचस्प रहेगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें