Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Bigg Boss 20: 'थूकते होंगे भोजपुरी के लोग...',चिकन बनाने को लेकर आम्रपाली दुबे पर पर भड़की माही विज

आम्रपाली का कहना था कि अगर वह किचन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं तो उन्हें अपने तरीके से खाना बनाने दिया जाना चाहिए. उन्हें यह बात भी खटकी कि माही खुद खाना नहीं बनाती, लेकिन कुकिंग के तरीके पर लगातार सवाल उठा रही हैं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ती गई और बातचीत तीखे शब्दों तक पहुंच गई.

Image Credit: IANS
Loading Ad...

'बिग बॉस 20' के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और तकरार का सिलसिला लगातार देखने के लिए मिल रहा है. शो में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच पहले से चल रहा तनाव अब एक बार फिर खुलकर सामने आया है. इस बार दोनों के बीच विवाद की शुरुआत किचन में चिकन बनाने को लेकर हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे कमेंट करने शुरू कर दिए. 

बहस के दौरान माही ने आम्रपाली की भोजपुरी पहचान को लेकर भी टिप्पणी कर दी. इसके बाद घर का माहौल काफी गरमा गया और दोनों की नाराजगी साफ नजर आई.

Bigg Boss 20: चिकन को लेकर आम्रपाली दुबे और माही विज में छिड़ी जंग, दोनों ने एक-दूसरे को कहा- ‘शट अप’

Loading Ad...

किचन में खाना बनाने को लेकर हुई बहस

Loading Ad...

दरअसल, 'बिग बॉस' के घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी को लेकर अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस देखने को मिलती है. हालिया घटना भी किचन से ही शुरू हुई. आम्रपाली दुबे कुकिंग कर रही थीं. इसी दौरान माही विज आईं और कुछ सवाल करने लगीं. खाना बनाने के दौरान माही का दखल देना आम्रपाली को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई.

आम्रपाली का कहना था कि अगर वह किचन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं तो उन्हें अपने तरीके से खाना बनाने दिया जाना चाहिए. उन्हें यह बात भी खटकी कि माही खुद खाना नहीं बनाती, लेकिन कुकिंग के तरीके पर लगातार सवाल उठा रही हैं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ती गई और बातचीत तीखे शब्दों तक पहुंच गई.

Loading Ad...

माही विज ने घर के कुक का किया जिक्र

विवाद के बाद माही विज काफी गुस्से में नजर आईं. वह घर के दूसरे सदस्यों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखीं और इस दौरान रो भी पड़ी. माही ने अपने घर में कुक होने की बात करते हुए कहा, ''मुझे नहीं आता खाना बनाना. मेरे घर पर कुक है. मैंने कुक रखने के लिए बहुत मेहनत की है.''

भोजपुरी पहचान पर माही की टिप्पणी

Loading Ad...

इसके बाद माही ने अपने खिलाफ हो रही बातों पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, ''वे बहुत घटिया हैं. मेरी जूती... मैं उन्हें दो मिनट में खत्म कर दूंगी.'

दिशा सालियान की मौत पर नया खुलासा, पिता सतीश सालियान बोले-मेरे पास पुख्ता सबूत हैं

मामला यहीं नहीं रुका. बहस के दौरान माही ने कहा, ''थूकते होंगे भोजपुरी के लोग इस पर.''

Loading Ad...

वहीं, आम्रपाली ने भी माही को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. किचन में उन्होंने माही से खाना बनाते समय वहां से दूर रहने को कहा. इस पर माही ने जवाब दिया, 'तुम मेरे लिए मायने ही नहीं रखतीं.' इसके बाद आम्रपाली ने माही की कुकिंग को लेकर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जब माही खाना बनाती हैं तो 16 लोगों के लिए भी खाना पूरा नहीं पड़ता.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...