Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

लोकसभा चुनाव से पहले Sanjay Dutt ने राजीनीति Join करने पर दे डाला भयंकर बयान

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, 19 अप्रेल से लेकर 1 ज़ून तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. वहीं 4 जून को नतीजे धोषित किए जाएँगे, जिसके बाद पता चल जाएगा की सत्ता की कुर्सी पर क़ौन बैठेगा।बीजेपी से लेकर विपक्षी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम धोषित कर दिए हैं। सभी पार्टियां ज़ोरों शोरों से रैलियाँ कर वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, इस बार बॉलीवुड की भी कई हस्तियाँ चुनावी मैदान में उतरी हैं।इसी बीच सुनने में आ रहा है की बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त राजनीति जाइन कर सकते हैं। काफी दिनों से राजनीति के गलियारों में ऐसा कहा जा रहा है की संजय दत्त जल्द ही कोई बड़ी पार्टी जाइन कर सकते हैं और लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Loading Ad...
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।  19 अप्रेल से लेकर 1 ज़ून तक  सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं 4 जून को नतीजे धोषित किए जाएँगे, जिसके बाद पता चल जाएगा की सत्ता की कुर्सी पर क़ौन बैठेगा।

बीजेपी से लेकर विपक्षी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम धोषित कर दिए हैं। सभी पार्टियां ज़ोरों शोरों से रैलियाँ कर वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, इस बार बॉलीवुड की भी कई हस्तियाँ चुनावी मैदान में उतरी हैं।इसी बीच सुनने में आ रहा है की बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त राजनीति जाइन कर सकते हैं। काफी दिनों से राजनीति के गलियारों में ऐसा कहा जा रहा है की संजय दत्त जल्द ही कोई बड़ी पार्टी जाइन कर सकते हैं और लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।वहीं अब इस तरह की ख़बरों के बीच संजय दत्त ने अपनी चप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने खुलासा किया है की वो राजनीति में कदम रखने वाले हैं या नहीं।

दरअसल संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर सफ़ाई दी है।और बताया है की वो फ़िलहाल राजनीति में नहीं आ रहे हैं।एक्टर ने सीधा सीधा कह दिया है की अगर वो राजनीति में आएँगे तो सबसे पहले ख़ुद इसका ऐलान करेंगे।एक्टर ने X पर लिखा की - मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें।'' 

तो देखा आपने एक्टर ने राजनीति में एंट्री करने की ख़बरों को अफ़वाह बताया है।बता दें कि संजय दत्त के पिता कांग्रेस के शासनकाल में Minister Of Youth Affair & Sports की कमान संभाल चुके हैं।.वहीं संजय दत्त की बहन प्रिया भी कांग्रेस का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 2014 और  साल 2019 में कांग्रेस की मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट  से लोकसभा चुनाव लड़ा था।हांलाकि उन्हें बीजेपी की पूनम महाजान से हार का सामना करना पड़ता था।कहना गलत नहीं होगा की संजय दत्त के परिवार का कांग्रेस से गहरा नाता है।वहीं बात करें संजय दत्त की तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई मौके पर तारीफ कर चुके हैं।वहीं कुछ साले पहले संजय दत्त ने सीएम योगी से मुलाकात की थी और दिल खोलकर उनकी तारीफ की थी।ऐसे में आगे जाकर संजय दत्त कांग्रेस और बीजेपी में से किस पार्टी को जाइन को करेंगे ये वाकेई में देखने वाली बात होगी।

वैसे इस साल कई बॉलीवुड हस्तियां लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं।बता दें कि कंगना रनौत को  बीजेपी ने हिमाचल की मंडी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। कंगना रनौत ने जबसे बीजेपी जाइन की है। तभी से चर्चाओं में बनी हुई हैं।बीते कई दिनों से वो रैलिया कर रही हैं।कंगना के अलावा टीवी पर भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी बीजेपी की मेरठ से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी तीसरी बार बीजेपी की मथुरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।वहीं 14 साल के अंतराल के बाद गोविंदा ने भी राजनीति में वापसी की है। एक्टर ने एक नाथ शिंदे वाली शिवसेना के साथ ख़ुद को जोड़ लिया है।खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की संजय दत्त किस पार्टी को जाइन करते हैं।  वैसे आपका इस ख़बर पर क्या कहना है, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएँ । 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...