जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20 में फ्लॉप हुईं बादशाह की EX वाइफ Isha Rikhi, Salman ने शो से किया बाहर!

इस हफ़्ते ईशा को रैपर यंग DSA के साथ एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया था. जहाँ यंग को सबसे ज़्यादा वोट मिले, वहीं खबरों के मुताबिक ईशा को कम वोट मिले, जिसके कारण तीन हफ़्ते तक घर में रहने के बाद उन्हें बाहर होना पड़ा.

Bigg Boss 20 में फ्लॉप हुईं बादशाह की EX वाइफ Isha Rikhi, Salman ने शो से किया बाहर!
Image Credits:jiohotstarreality/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीजन 20 जबसे शुरु हुआ है, तभी से चर्चाओं में बना हुआ है, शो में आए दिन खूब झगड़े देखने को मिल रहे हैं, बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने  रीति तिवारी और आसीफ की जमकर फटकार लगाई थी. 

शो से बेघर हुईं ईशा रिक्खी

वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि शो से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो गया है. रिपोर्ट्स की माने तो शो की  कंटेस्टेंट रहीं पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी को सलमान खान के शो से  बाहर कर दिया गया है.

Advertisement

शो से जुड़े Sources के मुताबिक, शुक्रवार को हुए 'वीकेंड का वार' की शूटिंग के दौरान ईशा को शो से बाहर कर दिया गया. उनके बाहर होने का एपिसोड रविवार को दिखाया जाएगा.

कम वोट मिलने के चलते बाहर हुईं ईशा

इस हफ़्ते ईशा को रैपर यंग DSA के साथ एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया था. जहाँ यंग को सबसे ज़्यादा वोट मिले, वहीं खबरों के मुताबिक ईशा को कम वोट मिले, जिसके कारण तीन हफ़्ते तक घर में रहने के बाद उन्हें बाहर होना पड़ा.

ईशा का जीवनदान भी हुआ खत्म

ईशा को ना सिर्फ कम वोट मिले हैं, उनकी दोनों लाइव लाइन यानि जीवन दान भी छीने ना चुके हैं, उनके शो से बाहर होने पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, कुछ लोगों का मानना ​​है कि शो में अपने तीन हफ़्ते के सफ़र के दौरान वो कोई मज़बूत छाप नहीं छोड़ पाईं, वहीं कुछ कहना है की उन्हें अभी और शो में रहना चाहिए था. 

Advertisement

कनिका के सामने छलका का ईशा का दर्द

रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा के बाहर होने पर कनिका मान काफी भावुक हुईं. उनकी आंखों से आंसू तक निकल आए. क्योंकि कुछ ही हफ्तों में दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे. बिग बॉस 20 में यूं तो सीधे तौर पर ईशा रिखी ने कभी बादशाह का नाम नहीं लिया, लेकिन हाल ही में कनिका मान के साथ बातचीत में उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि रिलेशनशिप में उन्हें इमोशनली और फिजिकली, दोनों तरह से धोखा मिला है.

बादशाह और ईशा रिखी ने किया था तलाक का ऐलान

Advertisement

इस महीने की शुरुआत में ही बादशाह  और ईशा रिखी ने एक पोस्ट साझा करते हुए अपने तलाक का ऐलान किया था. मार्च में दोनों की शादी हुई थी और सितंबर में दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया, जिसने सभी को चौंका दिया था. 

अब तक कौन बेघर हुआ 

यह भी पढ़ें

बात करें बिग बॉस की तो ईशा और रोहेड खान के बाहर होने के बाद, बिग बॉस 20 हाउस में अब 14 कंटेस्टेंट बचे हैं. वहीं, आने वाले हफ़्तों में कई वाइल्डकार्ड एंट्रीज़ के आने की उम्मीद है, जिससे शो में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें