Advertisement
अजय देवगन ने FDA के खिलाफ खोला कानूनी मोर्चा, हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता; तुकाराम मुंडे ने तोड़ी चुप्पी
Ajay Devgn: पान मसाला विज्ञापन से जुड़े इस मामले में महाराष्ट्र FDA ने जांच के बाद अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किए थे... विभाग का कहना है कि जांच के दौरान तीनों कलाकारों के खिलाफ राज्य के नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले सामने आए हैं.
Advertisement
Ajay Devgn: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन एक बार फिर पान मसाला विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गए हैं... इस मामले में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अजय देवगन के साथ-साथ शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है... आरोप है कि तीनों अभिनेताओं ने प्रतिबंधित पदार्थों के प्रचार से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है...मामले में विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद अब अजय देवगन ने महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है...वहीं, इस पूरे विवाद पर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे का भी बयान सामने आया है.. उन्होंने साफ कर दिया है कि कोर्ट में मामला पहुंचने के बावजूद विभाग अपनी कानूनी प्रक्रिया जारी रखेगा..
पान मसाला विज्ञापन को लेकर कैसे बढ़ा विवाद?
दरअसल, पान मसाला विज्ञापन से जुड़े इस मामले में महाराष्ट्र FDA ने जांच के बाद अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किए थे... विभाग का कहना है कि जांच के दौरान तीनों कलाकारों के खिलाफ राज्य के नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले सामने आए हैं... नोटिस मिलने के बाद अभिनेताओं की ओर से अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया था... हालांकि, इस बीच अजय देवगन ने विभाग की कार्रवाई को सीधे हाई कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया...अब इस मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया है और सबकी नजरें आगे होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं...
Advertisement
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने क्या कहा?
Advertisement
इस पूरे विवाद पर महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है...रविवार को एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने बताया कि किसी संबंधित व्यक्ति के हाई कोर्ट जाने से विभाग की कार्रवाई पर कोई रोक नहीं लगेगी...FDA ने पहले ही इस मामले में एडजुडिकेशन यानी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे का फैसला भी नियमों के मुताबिक ही लिया जाएगा...
Sana Khan Troll: नमाज की नसीहत देना सना खान को पड़ा भारी, भड़के लोगों ने जमकर किया ट्रोल
Advertisement
अब संयुक्त आयुक्त के हाथ में मामले की कमान
यह भी पढ़ें
तुकाराम मुंडे के मुताबिक, इस मामले की शुरुआती सुनवाई पूरी हो चुकी है... असिस्टेंट कमिश्नर की ओर से जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद केस को संयुक्त आयुक्त (Joint Commissioner) के पास भेज दिया गया है... अब संयुक्त आयुक्त इस मामले में आगे का फैसला लेंगे... ऐसे में फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन की हाई कोर्ट में चुनौती और FDA की जारी कार्रवाई के बीच यह मामला क्या मोड़ लेता है.. वहीं, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को लेकर भी विभाग की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर रहेगी..