Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Salman Khan के भाई Arbaaz ने घर पर Firing के बाद ये कैसा बयान दे डाला?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का परिवार इस वक्त काफ़ी परेशान हैं। 14 अप्रेल को बाइक सवार लोगों ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फ़ायरिंग कर बवाल मचा दिया था। इस घटना के बाद ना सिर्फ़ सलमान के फैंस परेशान हैं। बल्कि सलमान खान का पूरा परिवार इस इंसीडेंट से गहरे सदमे में हैं। इस घटना पर सलमान खान के परिवार की तरफ़ से कुछ नहीं कहा गया है।

Loading Ad...
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का परिवार इस वक्त काफ़ी परेशान हैं।  14 अप्रेल को बाइक सवार लोगों ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फ़ायरिंग कर बवाल मचा दिया था।  इस घटना के बाद ना सिर्फ़ सलमान के फैंस परेशान हैं।  बल्कि सलमान खान का पूरा परिवार इस इंसीडेंट से गहरे सदमे में हैं। इस घटना पर सलमान खान के परिवार की तरफ़ से कुछ नहीं कहा गया है।  हालाँकि कुछ लोग खान का परिवार का ख़ुद को करीबी बताकर कुछ भी बयान दे रहा है। कोई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है।  तो कोई कह रहा है की ये सब सलमान खान ने हमदर्दी बटोरने के लिए किया है।  वहीं अब सलमान खान के भाई अबराज ख़ाान का इस मामले में रिएक्शन आ गया है।  अरबाज़ खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर उन लोगों को जवाब दिया है।  जो उनके परिवार के नाम पर कुछ भी बयान दिए जा रहे हैं।  साथ ही एक्टर ने लोगों से अपील की है वो किसी के बयान पर विश्वास ना करें। 

अबराज खान ने अपनी पोस्ट में लिखा - “हाल ही में दो अज्ञात बाइक सवार लोगों द्वारा गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर की फायरिंग की घटना से पूरा सलीम खान का परिवार सदमे में है और परेशान है। हमारे परिवार को इस शॉकिंग इंसीडेंट से गहरा सदमा पहुंचा है। दुर्भाग्य की बात यह है कि कई लोग दावा कर रहे हैं कि वो हमारे परिवार के करीबी हैं और स्पोकपर्सन बनकर मीडिया में कुछ भी स्टेटमेंट दे रहे हैं कि ये सब एक पब्लिसिटी स्टंट है। जिनके बारे में परिवार को कुछ भी नहीं पता है। ये सब सच नहीं है। इन्हें बिल्कुल भी सीरियसली ना लिया जाए।”

अबराज ने आगे कहा की - “इस घटना को लेकर सलीम खान परिवार के किसी भी सदस्य ने मीडिया के सामने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। इस समय मेरा परिवार इस घटना की जांच में पुलिस की मदद कर रहा है। हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है और हमें आश्वासन दिया गया है कि वो हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी पावर से सब कुछ करेंगे।”

बता दें कि सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया है की सलमान के घर पर फ़ायरिंग करवाने की ज़िम्मेदारी अनोमल बिश्नोई ने ली है….इस पोस्ट में लिखा है - ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही।सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो। यह पहली और आखिरी वार्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी।तुमने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है, बाकी ज्यादा बोलने की हमें आदत नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप।’

बता दें कि जिन दो बाइक सवारों ने सलमान के घर पर फ़ायरिंग की थी, उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । इस घटना के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।सलमान ख़ान ने सालो पहले फ़िल्म हम साथ साथ सात हैं की शूटिंग के दौरान काला हिरण का शिकार किया था । एक्टर पर इसके चलते FIR पर भी दर्ज की गई थी।काला हिरण का शिकार करने की वजह से बिश्नोई समाज सलमान खान से काफ़ी नाराज़ हैं। यही वजह है की लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग सलमान खान को बार बार जान से मारने की धमकी दे रहा है । इस वक़्त सलमान खान का परिवार फ़ायरिंग वाली घटना की वजह से काफ़ी ज़्यादा परेशान हैं। वैसे अरबाज़ के इस बयान पर आपका क्या कहना है । हमें कमेंट करके ज़रूर बताएँ ।  
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...