Advertisement
CM Mohan के राज्य में क्यों हिंसक होता जा रहा चुनाव प्रचार? कांग्रेसियों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग
मुरैना लोकसभा सीट हर बार की तरह इस बार भी चर्चा में आ गई, यहां से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहा मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र रुअर गांव में कांग्रेसियों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जी हां, यहां भले ही मतदान 7 मई को होना है लेकिन अभी से यहां से गोलीबारी की खबरें सामने आने लगी है।
21 Apr 2024
(
Updated:
28 Apr 2024
02:17 AM
)
Follow Us:
Advertisement
मुरैना लोकसभा सीट हर बार की तरह इस बार भी चर्चा में आ गई, यहां से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहा मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र रुअर गांव में कांग्रेसियों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जी हां, यहां भले ही मतदान 7 मई को होना है लेकिन अभी से यहां से गोलीबारी की खबरें सामने आने लगी है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।
दरअसल, मुरैना श्योपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई टिंकू सिकरवार के ऊपर जमकर गोलियां चलाई गई हैं। इसके साथ ही कांग्रेस समर्थकों पर भी गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कांग्रेस प्रत्यासी के भाई पर जनसंपर्क के दौरान फायरिंग हुई है।
बताया जा रहा है इस गोलीबारी में कांग्रेस प्रत्याशी के भाई टिंकू सिकरवार बाल बाल बचे है। वही, इसको लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने वीडियो जारी कर अपने परिवार के ऊपर हुए हमले के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका बयान सुनिए।
हालांकि, इस घटना पर पुलिस का कहना है की दोनों पक्षों में पुराना विवाद था जिसके चलते गोलियां चलीं। आगे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया की गुड्डू तोमर और सोनू तोमर में पुरानी रंजिश है। और सोनू तोमर पर कोंग्रेसियों पर फायरिंग करने का आरोप है। और पहले भी ऐसा हो चूका है। वही, पुलिस का ये भी कहना है की जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी के भाई के ऊपर फायरिंग हुई उसको लेकर ये पता लगाया जा रहा है की क्या इस घटनाक्रम का चुनाव प्रचार से भी कोई लेना-देना है या नहीं। मुरैना के ASP अरविन्द सिंह ठाकुर का बयान सुनिए।
फ़िलहाल, आपको बता दे, मुरैना सीट पर इस बार बीजेपी ने शिवमंगल सिंह तोमर को खड़ा किया है और कांग्रेस की तरफ से सत्यपाल सिंह सिकरवार है। ये रिपोर्ट मुरैना से हमारे संवादाता सन्तोष शर्मा ने भेजी है।
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement