जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Morena के इस युवक ने वो कर दिखाया जिसके लोग सपने देखते हैं!

मुरैना में एक युवक ने जब अपने सपनों को पूरा किया तो पूरा गांव खुशी से झूम उठा

Author
22 Apr 2024
( Updated: 10 Dec 2025
07:42 PM )
Morena के इस युवक ने वो कर दिखाया जिसके लोग सपने देखते हैं!
Advertisement
कौन कहता है आसामान सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। ये चंद पक्तियां बहुत कुछ कहती हैं। ये पक्तियां हौसलों को बताती हैं।ये पक्तियां इस बात का सबूत है कि कुछ भी नामुकिन नहीं है अगर आपकी इच्छा प्रबल हो तो। मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के धोंधा गांव में एक किसान और बहुत ही सामान्य परिवार में जन्मे नीरज धाकड़ ने UPSC परीक्षा पास कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। पूरे घर में खुशी का माहौल है।जैसे ही खबर मिली की नीरज ने ये कठीन परीक्षा पास कर ली है पूरे गांव में खुशी का माहौल देखा गया।  संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा पास करने के बाद नीरज पहली बार अपने गृह गांव धोंधा पहुंचे। ट्राइबल इलाके में रहने वाले नीरज के बचपन की पढ़ाई सामान्य और अभाव के बीच रही। नीरज ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और उसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली चले गए जहां लगातार मेहनत करने के बाद नीरज ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा पास करने के बाद पहली बार अपने घर, गांव पहुंचने पर नीरज के परिवरीजन और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।नीरज का स्वागत करने उसके गांव के लोग ढोल नगाड़े और गाड़ियों के काफिले के साथ नीरज को साथ लेकर अपने गांव धोंधा पहुंचे। नीरज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवरीजन और अपने दोस्तों को दिया।

वहीं उसके पिता मोहरपाल सिंह धाकड़ गांव में बच्चों को पढ़ाते हैं वह अपने बेटे की इस उपलब्धि से बहुत ही खुश और प्रफुल्लित दिखाई दिए। 

पूरे गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि नीरज धाकड़ ने अपने उस सपने को पा लिया जिसकी डगर बेहद कठीन होती है । आपको बता दें ये खबर मुरैना से सन्तोष शर्मा ने हमें भेजी है। 
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें