Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

रविवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से नौकरी-कारोबार तक मिलेंगे बड़े मौके, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल आपके दिन की दिशा और संभावित बदलावों के कई संकेत दे रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशि वालों को धन लाभ और करियर में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं.

Image Source: NMF INPUT
Loading Ad...

Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति आज कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आएगी, तो कुछ जातकों को फैसले लेते समय थोड़ा सतर्क रहना होगा. पंचांग के अनुसार सुबह 09:38 बजे तक भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा.आज चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे और इसी राशि में चंद्रमा-शनि की युति से विष दोष का प्रभाव भी रहेगा. इसके अलावा रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग और शूल योग का संयोग बन रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का असर कारोबार और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी देखने को मिल सकता है. खास तौर पर मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन काफी लाभदायक रहने के संकेत हैं. अब जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा और किन फैसलों से आपको लाभ मिल सकता है.


मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए कल का दिन कामकाज के मामले में सामान्य रहने के संकेत हैं. निजी मामलों पर बातचीत करते समय अपनी बात सोच-समझकर रखें और व्यवहार में संयम बनाए रखें. रिश्तों में मधुरता बढ़ाने और उन्हें मजबूत करने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं. वहीं सेवा और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है.

शुभ रंग: गेरुआ 
शुभ अंक: 1, 3 और 9

Loading Ad...

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन करियर और व्यापार के लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है. आप अपने काम को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे और पेशेवर रवैया बनाए रखने पर जोर देंगे. प्रतिस्पर्धा के माहौल में आपका प्रदर्शन मजबूत रह सकता है. साथ ही टीमवर्क और साझेदारी से जुड़े कामों में आपकी सक्रिय भूमिका देखने को मिलेगी.

Loading Ad...

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3, 6 और 9

यह भी पढ़े: गणेश चतुर्थी 2026: कब है पर्व, जानें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Loading Ad...

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन नौकरी और कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने के संकेत हैं. कामकाज से जुड़े प्रबंधन के मामलों में आप आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. मन में कुछ नया और बड़ा करने की इच्छा रहेगी. सहयोगियों के साथ मिलकर किए गए प्रयासों से काम में गति आएगी. पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और अपनों का पूरा साथ मिलने की संभावना है.

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 1, 3 और 5

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में काम की रफ्तार बढ़ेगी और सकारात्मक नतीजे मिलने के आसार हैं. वरिष्ठ अधिकारियों और करीबी मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है. भविष्य से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आप सक्रिय नजर आएंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, वहीं परिवार में भी खुशी और सौहार्द का माहौल बना रहेगा.

Loading Ad...

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:1, 2 और 3

यह भी पढ़े: कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? 4 सितंबर को बनेगा रोहिणी नक्षत्र का संयोग, जानें पूजा का शुभ समय

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन निजी और वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतने का रहेगा. निवेश के अवसरों में दिलचस्पी बढ़ सकती है, लेकिन जल्द मुनाफे की उम्मीद में कोई जोखिम उठाने से बचें. आर्थिक लेनदेन करते समय सभी बातों को स्पष्ट रखना आपके लिए बेहतर होगा और नियम-कायदों की अनदेखी न करें. रिश्तों में पहले की तुलना में मधुरता बढ़ सकती है. वहीं विदेश से जुड़े काम या योजनाओं में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.

Loading Ad...

शुभ रंग: गहरा गुलाबी 
शुभ अंक: 1, 3 और 9

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन नौकरी और व्यापार के मामले में अनुकूल रहने के संकेत हैं. साझेदारी और सामूहिक प्रयासों से जुड़े कामों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. उद्योग और कारोबार में आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए काम करेंगे, जिसका फायदा आपको मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं.

शुभ रंग: पिस्ता 
शुभ अंक: 1, 3 और 5

Loading Ad...

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन अपने काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और तय योजना के अनुसार आगे बढ़ें. नौकरी और व्यापार की स्थिति सामान्य व संतुलित बनी रह सकती है. बैठकों और मुलाकातों में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में सफल होंगे. साथ ही लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने के लिए तेजी से प्रयास करते नजर आएंगे.

शुभ रंग: स्फटिक के समान 
शुभ अंक: 3, 6 और 9

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन रिश्तों और पेशेवर जीवन दोनों के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है. भावनाओं पर आपका नियंत्रण और आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा. पढ़ाई-लिखाई से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं. कारोबार और आर्थिक गतिविधियों में भी गति देखने को मिल सकती है. इस दौरान आप दूसरों को साथ लेकर आगे बढ़ने और सामंजस्य बनाए रखने पर जोर देंगे.

Loading Ad...

शुभ रंग: मरून 
शुभ अंक: 1, 3 और 9

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए कल का दिन पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र, दोनों के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा. काम को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए आप स्मार्ट वर्किंग को प्राथमिकता देंगे. आपकी प्रबंधन क्षमता का फायदा कामकाज में नजर आएगा. आर्थिक मोर्चे पर उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं और पेशेवर मामलों को लेकर होने वाली बातचीत में तेजी आने के साथ सकारात्मक नतीजे मिलने की उम्मीद है.

शुभ रंग: सनराइज 
शुभ अंक: 1, 3 और 9

Loading Ad...

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन आत्मविश्वास और सक्रियता से भरा रह सकता है. आप अपने जरूरी कामों को तेजी से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे और नई संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का विस्तार करने पर जोर देंगे. वरिष्ठ अधिकारियों और मित्रों से अच्छा सहयोग मिलने के संकेत हैं. लोगों से संपर्क बढ़ेगा और संवाद के नए अवसर बन सकते हैं. अपनी प्रबंधन क्षमता का सही इस्तेमाल करते हुए आप कारोबारी मामलों को प्रभावी तरीके से संभालने में सफल रहेंगे.

शुभ रंग: रस्ट 
शुभ अंक: 8 और 9

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन पारिवारिक और आर्थिक मोर्चे पर अच्छा रहने के संकेत हैं. घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और अपनों का पूरा साथ मिल सकता है. वित्तीय मामलों में आप बचत पर ध्यान देंगे और अपने संपर्कों के जरिए लाभ के अवसर हासिल कर सकते हैं. किसी अनुभवी या जानकार व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए उपयोगी साबित होगा.

Loading Ad...

शुभ रंग: ब्लू 
शुभ अंक: 1, 3 और 8

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन आर्थिक रूप से राहत और बेहतर अवसर लेकर आ सकता है. आमदनी और समृद्धि में बढ़ोतरी के संकेत हैं, साथ ही नए कामों को लेकर उत्साह बना रहेगा. रचनात्मक सोच के साथ किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारियों को आप पूरी निष्ठा से निभाएंगे. हालांकि, बेहतर परिणाम के लिए धैर्य बनाए रखते हुए अनुशासन के साथ आगे बढ़ना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें

शुभ रंग: क्रीम 
शुभ अंक: 1, 3 और 6

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...