हिंद महासागर में गरजी भारत की ‘अग्नि’, DRDO की घातक मिसाइल लॉन्च, दुश्मन पर करेगी डबल अटैक
ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एडवांस अग्नि मिसाइल लॉन्च की गई. भारत की ये दमदार मिसाइल हिंद महासागर में एक साथ कई लक्ष्यों को भेदने की क्षमता रखती है.
Follow Us:
India's Advance Agni Missile Successful Test: डिफेंस सेक्टर में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है. इसी कड़ी में भारत ने MIVR तकनीक से लैस एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल ट्रायल किया है. ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एडवांस अग्नि मिसाइल लॉन्च की गई.
भारत की ये दमदार मिसाइल हिंद महासागर में एक साथ कई लक्ष्यों को भेदने की क्षमता रखती है. इस मिसाइल की टेस्टिंग DRDO (Defence Research and Development Organisation) ने अत्याधुनिक तकनीक (Multiple Independently Targeted Re-Entry Vehicle) के साथ किया गया है.
क्या हैं अग्नि मिसाइल की खूबियां?
अग्नि मिसाइल की खासियत ये है कि इस एक मिसाइल से अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बनाया जा सकता है. इसके मल्टीपल पेलोड्स को Indian Ocean Region में अलग-अलग लोकेशन्स पर टारगेट किया गया. इसके साथ ही टेलीमेट्री, ग्राउंड और शिप-बेस्ड ट्रैकिंग से सभी ऑब्जेक्टिव्स सफल रहे.
Advanced Agni missile with MIRV (Multiple Independently Targeted Re-Entry Vehicle) system was successfully tested from Dr. APJ Abdul Kalam Island, Odisha on 08th May 2026.
The missile was flight tested with Multiple payloads, targeted to different targets spatially distributed… pic.twitter.com/W7ufT7pwbt— DRDO (@DRDO_India) May 9, 2026Advertisement
यह टेस्ट Agni-5 Mk2 या इसी तरह की उन्नत वैरिएंट है, जिसमें MIRV के साथ हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल जैसी फीचर्स भी शामिल हैं.
रक्षा मंत्रालय ने क्या रिएक्शन दिया?
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल ट्रायल पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, भारतीय सेना और रक्षा उद्योग से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अग्नि मिसाइल की MIRV क्षमता देश की रक्षा तैयारियों को नई मजबूती देगी और बढ़ते सुरक्षा खतरों से निपटने में भारत को बड़ी रणनीतिक बढ़त मिलेगी.
Raksha Mantri Shri @rajnathsingh has complimented DRDO, Indian Army, and Industry on the successful flight test of Agni with MIRV Capability and stated that this would add an incredible capability to country’s defence preparedness against the growing threat perceptions. https://t.co/Bbc3l9g7JU
Advertisement— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) May 9, 2026यह भी पढ़ें
भारत के रक्षा ढांचे को यह मिसाइल और मजबूत करेगी. बॉर्डर पर ही नहीं आधुनिक हथियार और तकनीक के जरिए भी भारत दुश्मनों से लोहा लेने के लिए तैयार है.