Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

आंध्र प्रदेश में 10वीं की छात्रा पर 'चेनसॉ' से हमला करने वाले का खौफनाक अंजाम, काटना पड़ा पैर, ब्लड सर्कुलेशन की कमी बनी वजह

आंध्र प्रदेश के स्कूल में 10वीं की छात्रा पर हमला करने वाले आरोपी का डॉक्टरों ने एक पैर काट दिया है. हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसके पैर में ब्लड सर्कुलेशन कम हो गया और घुटने के नीचे से काटना पड़ा.

Image Source- IANS
Loading Ad...

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में दसवीं की छात्रा के साथ स्कूल में हुई खौफनाक वारदात से हड़कंप मचा है. यहां हमलावर ने सरकारी स्कूल के अंदर घुसकर छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से बर्बर वार किया, जिसके बाद बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक बच्ची को वेंटिलेटर से हटा लिया गया है. वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से आरोपी का एनकाउंटर किए जाने के बाद उसके साथ बड़ा कांड हो गया है.

चेनसॉ से हुआ हमला करने वाले आरोपी का कटा पैर!

उसके जिस पैर में गोली लगी थी, उसमें ब्लड सर्कुलेशन की कमी होने और इंफेक्शन फैलने के कारण उसे डॉक्टर्स ने काट दिया है. आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में 10वीं क्लास की छात्रा पर इलेक्ट्रिक चेनसॉ से हमला करने वाला आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था. इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसका एक पैर काटना पड़ा. वहीं, हमले में घायला छात्रा को वेंटिलेटर से हटा लिया गया है. 

Loading Ad...

आंध्र प्रदेश के स्कूल में 10वीं की छात्रा पर चेनसॉ से हुआ था हमला

Loading Ad...

अनंतपुर के गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आरोपी हेमंत का दाहिना पैर काट दिया. 1 नवंबर को आत्मकुर जंगल इलाके में भागने की कोशिश करते समय पुलिस फायरिंग में वह घायल हो गया था. हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट मल्लिश्वरी ने कहा कि सोमवार आधी रात के बाद पैर काटा गया. ब्लड सर्कुलेशन की कमी के कारण उसका दाहिना पैर खराब हो गया था और उसे घुटने के नीचे से काटना पड़ा. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने बाएं पैर की भी सर्जरी की.

ऑपरेशन के बाद, युवक को एक्यूट मेडिकल केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बता दें कि हेमंत 31 अक्टूबर को राप्तडू के जिला परिषद हाई स्कूल के एक क्लासरूम में घुस गया और 10वीं क्लास की एक स्टूडेंट पर चेनसॉ से हमला कर दिया. पंद्रह वर्ष की छात्रा के सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई थीं.

Loading Ad...

प्रपोजल रिजेक्ट करने के कारण किया था हमला

आरोपी पीड़िता छात्रा का करीबी रिश्तेदार है और उसने उसका प्रपोजल ठुकराने पर उस पर हमला किया था. पीड़िता का अब बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. इस बीच, आंध्र प्रदेश के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर सत्य कुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि छात्रा की हालत स्थिर है और वेंटिलेटर हटा दिया गया है.

उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने वेंटिलेटर हटा दिया है और गोपिका अब एक बार में एक शब्द बोल पा रही है. डॉक्टर धीरे-धीरे हाई-फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट कम कर रहे हैं. उसे नेजल ट्यूब के जरिए न्यूट्रिशन दिया जा रहा है.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश स्कूल हमला मामला: छात्रा पर आरी से वार करने वाले का एनकाउंटर, प्रपोजल ठुकराने पर किया था बर्बर अटैक

बच्ची को भी वेंटिलेटर से हटाया गया

एचआरडी मंत्री नारा लोकेश ने भी छात्रा की हालत पर अपडेट शेयर किया. सोमवार को लोकेश हॉस्पिटल गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर कर जानकारी दी, “बच्ची की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. आंखें खुली हैं और सभी जरूरी पैरामीटर स्थिर हैं. शुरुआती ऑथल्मोलॉजी और न्यूरोसर्जरी रिव्यू में कोई बड़ी चिंता नहीं दिख रही है. इस हफ्ते के आखिर में आंखों की और डिटेल्ड जांच और ऑर्थो सर्जरी होगी. लगातार मॉनिटरिंग चल रही है और हम उसके पूरी तरह और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.”

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: स्कूल-कॉलेज बंद, रेड अलर्ट… तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में तबाही मचाएगा मुरासु! MP-छत्तीसगढ़ तक होगा असर

प्रपोजल ठुकराया तो किया इलैक्ट्रिक आरी से वार 

वारदात शनिवार 31 अक्टूबर की है. जब रापथडू स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में छात्रा पर हमला किया था. आरोपी लड़की का रिश्तेदार है और लड़की ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, इसके बाद उसने क्लास में घुसकर इलेक्ट्रिक आरी से वार किया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका दांया हाथ कट गया साथ में चेहरे, कान और गर्दन पर भी गंभीर चोटें आई हैं. पीड़िता को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस हमले में छात्रा की एक साथी भी घायल हो गई. आरोपी की पहचान बाद में हेमंत के रूप में हुई, वह पीड़िता का करीबी रिश्तेदार है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...