Advertisement
Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट, दिवाली से पहले खरीदारों की बल्ले-बल्ले!
Gold-Silver Rate: विदेशी बाजार की कमजोरी का असर भारतीय बाजार में भी दिखाई दिया. घरेलू बाजार में सोने की कीमत करीब 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई..
Advertisement
Gold- Silver Rate: त्योहारों का सीजन चल रहा है और इसी बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले कुछ समय से महंगे चल रहे सोने के दाम अब तेजी से नीचे आ रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि सोना अपने सबसे ऊंचे भाव से करीब 25 फीसदी तक सस्ता हो चुका है.. चांदी की कीमतो में भी कमजोरी बनी हुई है.. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, अमेरिका में महंगाई और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर कीमती धातुओं के बाजार पर पड़ रहा है...शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भी घरेलू और विदेशी बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी हुआ सस्ता
विदेशी बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को कॉमेक्स (Comex) पर सोने का भाव 0.68 फीसदी गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.. वहीं चांदी की कीमतों में इससे ज्यादा गिरावट देखने को मिल. चांदी करीब 2.07 फीसदी टूटकर 51.295 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई. इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल दोनों धातुओं पर दबाव बना हुआ है.
Advertisement
भारत में भी गिर गए सोने-चांदी के भाव
Advertisement
विदेशी बाजार की कमजोरी का असर भारतीय बाजार में भी दिखाई दिया.. घरेलू बाजार में सोने की कीमत करीब 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई.. वहीं चांदी का भाव गिरकर लगभग 1.87 लाख रुपये प्रति किलो रह गया.. यानी त्योहारों के दौरान खरीदारी करने वाले लोगों को कीमतों में राहत देखने को मिल रही है..
Advertisement
MCX पर कितने रुपये सस्ता हुआ सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी शुक्रवार को सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई.. दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 800 रुपये टूटकर 1,41,852 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा...दूसरी तरफ चांदी की कीमत में करीब 2,500 रुपये की कमी आई और यह 1,87,029 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई..
रिकॉर्ड भाव से कितना नीचे आया सोना?
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस साल 29 जनवरी को सोने ने MCX पर अपना सबसे ऊंचा स्तर छुआ था..उस समय इसकी कीमत करीब 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी.. लेकिन अब सोने का भाव घटकर लगभग 1,42,000 रुपये रह गया है.. यनी अपने रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले सोना करीब 50,000 रुपये सस्ता हो चुका है...प्रतिशत में देखें तो यह गिरावट लगभग 25 फीसदी बैठती है...अगर सोने को फिर से अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना है, तो मौजूदा भाव से इसमें करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी करनी होगी..