Advertisement

Loading Ad...

मोदी की ‘गूगली’ से पाकिस्तान क्लीन बोल्ड! टी-20 वर्ल्ड कप के बहाने PM ने PCB को सिखाया सबक?

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में विदेशी टीमों में खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सराहना कर पाकिस्तान के ‘बहिष्कार और ड्रामे’ की राजनीति को कड़ा कूटनीतिक जवाब दिया है.

Loading Ad...

कहते हैं कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए. अगर खेल में राजनीति घुसाने की कोशिश करेंगे, तो फिर खेल का मतलब खत्म हो जाता है. आपको पता है कि फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान ने कितना ड्रामा किया थ, पहले टूर्नामेंट से हटने और फिर भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी थी, लेकिन अंत में बैकफुट पर जाना पड़ा. भारत के साथ मुकाबला भी हुआ, और पाकिस्तान को बुरी तरह से हार का सामना भी करना पड़ा. इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘मन की बात’ प्रोग्राम में T20 विश्व कप और खिलाड़ियों को लेकर जो भी बोला है, इसे पाकिस्तानियों के लिए एक सीख के तौर पर देखा जा रहा है. चलिए, पहले बताते हैं पीएम ने क्या कहा है.

पीएम मोदी ने टी-20 विश्व कप पर क्या कहा? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 131वें संस्करण में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी-20 विश्व कप 2026 का जिक्र करते हुए दूसरे देश की टीमों में खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा, "जो खेले वो खिले, खेल हमें जोड़ता भी है. आजकल आप टी-20 वर्ल्ड कप के मैच देख रहे होंगे. मुझे विश्वास है कि मैच देखते हुए आंखें किसी खास खिलाड़ी पर टिक जाती होंगी. जर्सी किसी देश की होती है और नाम सुनकर लगता है कि ये तो अपने देश का है, तब दिल के किसी कोने में हल्की सी खुशी आती है, क्योंकि वह खिलाड़ी भारतीय मूल का होता है और वह उस देश के लिए खेलता है, जहां उसका परिवार बस गया है. वे अपने-अपने देशों की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते हैं और पूरे मन से उस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं”. 

Loading Ad...

PM मोदी ने भारतीय मूल के खिलाड़ियों को किया याद

Loading Ad...

पीएम मोदी ने आगे कहा, "कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था. नवनीत धालीवाल चंडीगढ़ के हैं. इस लिस्ट में हर्ष ठाकर और श्रेयस मोआ जैसे कई नाम हैं, जो कनाडा के साथ-साथ भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं. अमेरिका टीम के कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हुए हैं. अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात के अंडर-16 और अंडर-18 के लिए भी खेल चुके हैं. मुंबई के सौरभ, हरमीत सिंह, और दिल्ली के मिलिंद कुमार अमेरिकी टीम के शान हैं”. 

क्या यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए संदेश है?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी का टी-20 विश्व कप पर बोलना इसे परोक्ष संदेश के रुप में भी देखा जा सकता है. क्योंकि अभी हाल ही में पाकिस्तान ने मैच खेलने से मना किया था, फिर मान भी गए. ऐसे में इनकार करके मान जाना उनके ‘अकेले पड़ने’ को दर्शाता है. वहीं, पीएम मोदी का दूसरे देशों के भारतीय खिलाड़ियों को याद करना यह बताता है कि ‘दुनिया हमारे साथ खेल रही है और हमारे लोगों के दम पर आगे बढ़ रही है, जबकि आप पीछे छूट रहे हैं’. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...