×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाक को लगा 440 वोल्ट का झटका! अमेरिकी नक्शे में भारत के हिस्से में दिखे PoK और अक्साई चिन, बिलबिला उठा इस्लामाबाद

अमेरिका द्वारा जारी नक्शे में PoK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाए जाने पर पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. समझिए पूरा मामला.

Author
13 Feb 2026
( Updated: 13 Feb 2026
05:04 PM )
पाक को लगा 440 वोल्ट का झटका! अमेरिकी नक्शे में भारत के हिस्से में दिखे PoK और अक्साई चिन, बिलबिला उठा इस्लामाबाद
Social_Media
Advertisement

‘जब उन्हें हमारी जरूरत होती है, वे हमें गले लगाते हैं. जब जरूरत खत्म हो जाती है, तो वे हमें टॉयलेट पेपर की तरह फेंक देते हैं.’ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का यह बयान अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में काफी चर्चा का विषय रहा. उन्होंने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका और पाकिस्तान के ऐतिहासिक संबंधों पर तंज कसते हुए कही थी. कहने का मतलब ये है कि पाकिस्तान अच्छी तरह जानता है, वो ट्रंप के लिए एक बलि का बकरा है. जिसे बलि देने से पहले पुचकारा जाता है. अभी ये सब चल ही रहा था कि इसी भारत को लेकर ट्रंप ने कुछ ऐसा कर दिया, कि पाकिस्तान फिर से दौड़ा-दौड़ा अमेरिका के पास एक गुहार लगाने पहुंच गया. 

पाकिस्तान को ट्रंप ने कैसे दिया 440 वॉल्ट का झटका?

अभी हाल ही में अमेरिका और भारत के बीच हुए समझौते की घोषणा के दौरान अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के ऑफिस ने एक नक्शा पोस्ट किया था, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी कि PoK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया. बस फिर क्या था, पाकिस्तान को 440 वॉल्ट का झटका लग गया. उसके तुरंत बाद पाकिस्तान दौड़ा-दौड़ा ट्रंप के पास इसे ‘गलत’ बताते हुए सुधार करने की गुहार लगाने पहुंच गया. खैर, बाद में अमेरिका ने उस पोस्ट को ही डिलीट कर दिया.

Advertisement

क्या था पूरा मामला?

पिछले सप्ताह भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापारिक समझौते की रूपरेखा साझा की गई थी. इस समझौते का विवरण साझा करते समय अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के आधिकारि एक्स हैंडल पर भारत का नक्शा पोस्ट किया गया. इस नक्शे में पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और चीन के कब्जे वाले अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया था. बस इसी पर पाकिस्तान बिदक गया और ट्रंप के पास दौड़ा-दौड़ा शिकायत करने पहुँच गया. 

नक्शे पर पाकिस्तान ने क्या कहा? 

नक्शे को जैसे ही साझा किया गया तो पाकिस्तान की तरफ से प्रतिक्रिया आई. उन्होंने नक्शे को ‘अवैध’ बताया. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें बताया कि यह नक्शा ‘अवैध’ है. पाकिस्तान का तर्क था कि यह नक्शा संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं है.

अमेरिका ने गलती नहीं की, बल्कि पाक और चीन को इशारों में संदेश दिया है?

Advertisement

अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) द्वारा भारत का नक्शा (PoK और अक्साई चिन सहित) पोस्ट करना कोई ‘ग्राफिक मिस्टेक’ नहीं बल्कि चीन और पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश भी हो सकता है. वहीं, भारत के प्रति अमेरिका के नरम रूख को भी दर्शाता है. 

चीन को काउंटर करने के लिए अमेरिका को चाहिए भारत का साथ!

अमेरिका जानता है कि एशिया में चीन को अगर कंट्रोल करना है तो भारत उसके लिए एक हथियार की तरह है. इसलिए नक्शे में अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाना सीधे तौर पर चीन को चुनौती देना हो सकता है. हो सकता है, कि अमेरिका नक्शे के जरिए बिजिंग को यह संदेश देना चाहता है कि “हम भारत के क्षेत्रीय दावों के साथ खड़े हैं”.

Advertisement

अमेरिका ने पाकिस्तान को भी दी चेतावनी!

यह भी पढ़ें

इतिहास गवाह है, कि पाकिस्तान हमेशा अमेरिका के सामने ‘कश्मीर कार्ड’ खेलता है. हो सकता है कि इस नक्शे के जरिए अमेरिका ने संकेत दिया है कि अब उसकी प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं. अब वह कश्मीर को पाकिस्तान की नज़र से नहीं, बल्कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता की नजर से देख रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें