Advertisement
यूरोप के हिडन जेम बेलारूस में भारतीय व्लॉगर्स ने क्या देखा?
यूरोप के छुपे हुए हीरे कहे जाने वाले बेलारूस की खूबसूरती इन दिनों भारतीय ट्रैवलर्स को खूब आकर्षित कर रही है. कई मशहूर भारतीय व्लॉगर्स ने हाल ही में बेलारूस को एक्सप्लोर किया और वे इस देश की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
Advertisement
यूरोप घूमने का प्लान है, लेकिन शेंगेन वीजा की भीड़ और महंगे देशों से बचना चाहते हैं? तो बेलारूस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है PGA Tourism और National Tourism Agency of Belarus के साथ की गई इस ट्रिप में मैं भी शामिल था हमें बेलारूस की कई अहम जगहों पर ले जाया गया और वहाँ के इतिहास से रूबरू कराया गया:
1. मिन्स्क - राजधानी की सैर: विक्ट्री स्क्वायर और इंडिपेंडेंस एवेन्यू: रात में लाइटों से जगमगाता मिन्स्क किसी यूरोपीय फिल्म जैसा लगता है.
नेशनल लाइब्रेरी की छत से व्यू: यहाँ से पूरे शहर का 360 डिग्री नज़ारा शानदार था.
2. वितेब्स्क - बेलारूस का दिल: वेस्टर्न ड्विना नदी पर सनसेट बोट राइड: शांति और सुकून का बेहतरीन अनुभव.
असम्प्शन कैथेड्रल: रात में इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है.
मार्क शागल का घर: वितेब्स्क विश्व प्रसिद्ध पेंटर मार्क शागल का घर है.
Advertisement
3. खाने-पीने का मज़ा: लोकल फूड ट्राई करें: ड्रानिकी (आलू के पैनकेक) - यह बेलारूस की नेशनल डिश है.
मिन्स्क के कैफे: यहाँ यूरोपियन कॉफी और पेस्ट्रीज़ बहुत सस्ती मिल जाएँगी.
Advertisement
4. इतिहास और नेचर: मीर और नेस्विज़ कैसल: UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट, जो बेहतरीन फोटोज के लिए जन्नत है.
बेलोवेज़्स्काया पुश्चा नेशनल पार्क: यूरोप के सबसे पुराने जंगल में आप जंगली बाइसन देख सकते हैं.
ब्रेस्ट फोर्ट्रेस: यह जगह दूसरे विश्व युद्ध की कहानियाँ बयां करती है.
Advertisement
5. शॉपिंग और नाइटलाइफ: कॉमारोव्का मार्केट, मिन्स्क: लोकल शहद, चॉकलेट और सूवेनियर्स के लिए बेस्ट जगह.
जुम्ब्रोव्का वोदका: बेलारूस की फेमस बाइसन ग्रास वोदका, जो गिफ्ट के लिए परफेक्ट है.
मशहूर भारतीय ट्रैवल व्लॉगर Arbaaz Vlogs ने अपने ट्रैवल करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. अरबाज़ ने हाल ही में बेलारूस को अपने 40वें देश के रूप में एक्सप्लोर किया. यह खास यात्रा PGA Tourism और नेशनल टूरिज्म एजेंसी ऑफ बेलारूस के सहयोग से संभव हो पाई. इस ट्रिप पर उनके साथ कई और ट्रैवल, लाइफस्टाइल व फूड से जुड़े हुए व्लॉगर्स भी शामिल थे.
अपने चटपटे अंदाज, भुक्कड़पन और घूमने की शौकीन 'Bhukkad Yatri' के नाम से मशहूर ट्रैवल व्लॉगर फलक ने बताया कि बेलारूस उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है "वितेब्स्क में वेस्टर्न ड्विना नदी पर सनसेट, रोशनी में नहाया असम्प्शन कैथेड्रल, साफ-सुथरी सड़कें और लोगों की गर्मजोशी.
Advertisement
बेलारूस में एक अलग ही सुकून है यह यूरोप का सबसे शांत और खूबसूरत सीक्रेट है" और भुक्कड़ यात्री को मिन्स्क में 'ओम नमो' इंडियन रेस्टोरेंट मिलना तो सोने पर सुहागा था - "विदेश में भी घर जैसा दाल-चावल मिल जाए तो ट्रिप पूरी हो जाती है," भुक्कड़ यात्री ने बताया.
"दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर बेलारूस तक, PGA Tourism और National Tourism Agency of Belarus ने पूरी आइटिनरी (Itinerary) इतनी परफेक्ट बनाई कि सब कुछ बिल्कुल स्मूथ रहा मैं जनरली सोलो ट्रैवल करता हूँ, लेकिन इस बार मुझे सिर्फ इस सफर को एन्जॉय करना था National Tourism Agency of Belarus ने बेलारूस की असली खूबसूरती और कल्चर को दुनिया के सामने लाने के लिए जो काम किया है, वो काबिले-तारीफ है," Arbaaz Vlogs ने कहा.
Advertisement
इस ट्रिप का सबसे भावुक और गर्व भरा पल था - मिन्स्क स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy in Minsk) का दौरा विदेशी जमीन पर जब आप अपना तिरंगा देखते हैं, तो सीना चौड़ा हो जाता है. एम्बेसी के अधिकारियों ने बहुत ही प्यार और सम्मान के साथ इस Vlogger Delegation का स्वागत किया उन्होंने बताया कि कैसे बेलारूस में भारतीय टूरिस्ट्स और स्टूडेंट्स के लिए हमारा दूतावास लगातार काम कर रहा है. बेलारूस में भी कई भारतीय छात्र मेडिसिन की पढ़ाई करने के लिए आते हैं. Indian Embassy ने गलत तरीके से आने वाले छात्रों के बारे में परेशानी भी जाहिर की और बताया कि Embassy में रजिस्टर करने से एम्बेसी कैसे हर छात्र का ख्याल रख पाती है.
Indian Vloggers के इस Delegation में श्वेता पाल, प्रियंका शर्मा, फलक, निखिल शर्मा, अमित तिवारी और अरबाज़ ख़ान भी शामिल थे इस Delegation का डंका Belarusian Media में भी खूब बजा और हर जगह Social Media पर भी यह Vloggers का Delegation छाया रहा.
यह भी पढ़ें
अंत में मैं इतना ही कहूंगा कि "बेलारूस महंगा नहीं है, लोग बहुत हेल्पफुल हैं और वीजा प्रोसेस भी आसान है अगर आप PATHWAY GLOBAL ALLIANCE जैसी एजेंसी और National Tourism Agency of Belarus की मदद से जाते हैं, तो पूरी ट्रिप बिल्कुल स्मूथ रहती है. दिल्ली से BELAVIA AIRLINES सीधी कनेक्टिविटी भी प्रदान करती है" तो अगली बार जब यूरोप का प्लान बने, तो बेलारूस को अपनी लिस्ट में जरूर रखिए.