Advertisement
ये है भारत का सबसे प्राचीन महल, बाकी महलों से बिलकुल अलग, इतिहास के शौकीनों के लिए best जगह
भारत का हर महल अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इन्हीं में से कुछ महलों का इतिहास सदियों पुराना है जिनकी कहानियां उस क्षेत्र की संस्कृति से बहुत गहराई से जुड़ी हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब में भारत का सबसे पुराना राजमहल कौन सा है?
Advertisement
भारत एक ऐसा देश है जिसके कोने कोने से एक समृद्ध इतिहास जुड़ा है। यहाँ की सांस्कृतिक भव्यता से जुड़ी ऐसी कहानियां है जो आपको इस देश के गौरवशाली अतीत के बारे में बताती हैं। हमारे देश में अनगिनत महल और किले मौजूद हैं जो उस समय की स्थापत्य कला और राजा-महाराजाओं की जीवनशैली को दर्शाते हैं। राजस्थान में मौजूद विशाल और भव्य किलों से लेकर केरल की शांत वादियों में बनी लकड़ी की नक्काशीदार इमारतें—ये सभी हमें उस दौर की याद दिलाती हैं जब यहां राजा-रानियों का शासन हुआ करता था।
भारत का हर महल अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इन्हीं में से कुछ महलों का इतिहास सदियों पुराना है जिनकी कहानियां उस क्षेत्र की संस्कृति से बहुत गहराई से जुड़ी हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब में भारत का सबसे पुराना राजमहल कौन सा है?
भारत का सबसे प्राचीन महल
Advertisement
इस प्राचीन और ऐतिहासिक महल का नाम है— Padmanabhapuram Palace। भारत का सबसे प्राचीन महल होने का गौरव रखने वाला ये महल दक्षिण भारत के शांत और खूबसूरत वातावरण में छिपा हुआ है। पद्मनाभपुरम पैलेस का इतिहास बेहद समृद्ध है। इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था जिसे तत्कालीन त्रावणकोर शासकों द्वारा बनवाया गया था। ये महल मुख्य रूप लकड़ी से बनाया गया है और प्राचीन केरल की पारंपरिक निर्माण शैली का एक अद्भुत उदाहरण है। इस महल की छतें ढलानदार बनाई गई हैं, जो इस शैली की मुख्य विशेषता है। महल में की गई बारीक नक्काशी उस दौर के कारीगरों की बेहतरीन कारीगरी का नमूना है।
Advertisement
केरल और तमिलनाडु की सीमा के पास स्थित है ये महल
पद्मनाभपुरम पैलेस तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित है। ये जगह केरल और तमिलनाडु की सीमा के बेहद करीब है। यहाँ की अनोखी बात ये है कि तमिलनाडु की सीमा के अंदर होने के बावजूद, इस पूरे महल का रखरखाव केरल सरकार द्वारा किया जाता है। पद्मनाभपुरम पैलेस चारों ओर से पहाड़ियों और हरियाली से घिरा हुआ है। प्रकृति की गोद में बसे इस महल को जब आप देखने जाएंगे तो आपको बेहद शांति और सुकून महसूस होगा।
Advertisement
यह भी पढ़ें
पद्मनाभपुरम पैलेस सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं है बल्कि सदियों पुरानी विरासत भी है। एक संरक्षित ऐतिहासिक धरोहर होने के कारण यहाँ घूमने जाने पर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे महल के कुछ खास हिस्सों में फोटोग्राफी पर प्रतिबंध हो सकता है। इसलिए यहाँ जाने से पहले गाइडलाइन्स ज़रूर चेक करें। ये महल एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है इसलिए यात्रा के दौरान आरामदायक कपड़े पहनें और पर्याप्त समय निकालकर जाएं ताकि आप आराम से यहाँ घूम सकें। पद्मनाभपुरम पैलेस के अलावा आप यहाँ से कन्याकुमारी और Western Ghats भी घूम सकते हैं।