Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कैंची धाम के अलावा नीम करोली बाबा के इन दिव्य धामों के बारे में जानते हैं आप? एक बार जरूर करें यहाँ दर्शन

आमतौर पर नीम करोली बाबा का नाम आते ही लोगों के मन में सबसे पहला स्थान उत्तराखंड के कैंची धाम का ही आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंची धाम के अलावा भी देश में कई ऐसे पावन स्थल हैं, जिनसे बाबा का गहरा नाता रहा है? आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Image Credit: ChatGPT
Loading Ad...

हाल ही में आई फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों का ज़बरदस्त प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को देखने के बाद नीम करोली बाबा के जीवन और उनके अलौकिक रहस्यों के बारे में लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। उन्हें बजरंगबली का साक्षात अवतार माना जाता है। नीम करोली बाबा का चमत्कार केवल भारत तक ही सीमित नहीं रहा, दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज भी उनके दर्शन करने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित उनके आश्रम कैंची धाम आते हैं। यहाँ हर साल लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है जो अपनी मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए और शांति की तलाश में आते हैं। स्टीव जॉब्स से लेकर विराट कोहली तक बाबा के आश्रम में हाज़िरी लगा चुके हैं। 

आमतौर पर नीम करोली बाबा का नाम आते ही लोगों के मन में सबसे पहला स्थान उत्तराखंड के कैंची धाम का ही आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंची धाम के अलावा भी देश में कई ऐसे पावन स्थल हैं, जिनसे बाबा का गहरा नाता रहा है? आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में। 

नीब करौरी गांव और साधना गुफा, फर्रुखाबाद

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में स्थित नीब करौरी गांव कोई साधारण गांव नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। इसी जगह पर महाराज जी ने कई सालों तक साधना की जो की उनकी शुरुआती तपोभूमि है। महाराज जी ने अपने जीवन के कई साल इस गांव में गुजारे और अपने अलौकिक जीवन की एक नई यात्रा शुरू की। यहीं वो जगह है जहाँ से उन्हें नीम करौली या नीब करौरी बाबा का नाम मिला। जिस गुफा में बाबा ने साधना की थी वो आज भी यहाँ मौजूद है। इसके अलावा बाबा ने यहां एक हनुमान मंदिर भी बनाया था, जिसकी मूर्ति उन्होंने खुद अपने हाथों से बनाई थी। 

Loading Ad...

वृंदावन आश्रम, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में स्थित नीम करोली बाबा का वृंदावन आश्रम भी श्रद्धालुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र है। इस जगह का महत्व इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि समाधि लेने से पहले के साल बाबा ने कैंची और वृंदावन धाम में ही बिताए हैं। 11 सितंबर 1973 को नीम करोली बाबा ने इसी स्थान पर अपना देह त्याग कर महासमाधि ली थी। 

Loading Ad...

बबनिया हनुमान मंदिर, गुजरात

अपनी साधना के शुरुआती दिनों में नीम करोली बाबा ने गुजरात के मोरबी जिले के पास बसे बबनिया गांव में निवास किया और यहाँ एक हनुमान मंदिर का निर्माण भी कराया। 

हनुमानगढ़, उत्तराखंड

Loading Ad...

उत्तराखंड के नैनीताल के पास मनोरा हिल्स पर स्थित हनुमानगढ़ मंदिर की स्थापना नीम करोली बाबा ने 1952 में की थी। इस जगह का मुख्य आकर्षण हनुमान जी की 7 फीट ऊंची भव्य मूर्ति है। यहाँ आकर आपको अपार शांति और सुंदरता का एहसास होगा। 

संकट मोचन हनुमान मंदिर, हिमाचल प्रदेश

यह भी पढ़ें

ये मंदिर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित है। नीम करोली बाबा ने इस मंदिर की नींव 1960 के दशक में रखी थी। खूबसूरत वादियों में स्थित इस मंदिर में आकर आपको एक अलग ही सुकून का अनुभव होगा। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...