टॉप स्पीड पर भारत की ऑटो इंडस्ट्री, जनवरी में बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर
Auto Industry: इंडस्ट्री बॉडी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, जनवरी 2026 में सभी प्रकार के वाहनों की बिक्री अब तक की सबसे अधिक रही
Follow Us:
Auto Industry: देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री जनवरी 2026 में पूरी टॉप-स्पीड पर रही. इसका मुख्य कारण जीएसटी में कमी और घरेलू मांग में सुधार माना जा रहा है. इंडस्ट्री बॉडी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, जनवरी 2026 में सभी प्रकार के वाहनों की बिक्री अब तक की सबसे अधिक रही.
यात्री वाहनों की बिक्री में बढ़त
यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री जनवरी 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 4,49,616 यूनिट्स हो गई. यह पिछले साल जनवरी 2025 में 3,99,386 यूनिट्स थी. इस वृद्धि का मतलब है कि लोग अब नई कारों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं.
दोपहिया वाहनों की जबरदस्त मांग
दोहिंया वाहन सेगमेंट में भी काफी तेजी रही. जनवरी 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 26.2 प्रतिशत बढ़कर 19,25,603 यूनिट्स तक पहुंच गई
स्कूटर्स की बिक्री सालाना आधार पर 36.9 प्रतिशत बढ़कर 7,50,580 यूनिट्स हुई.
मोटरसाइकिल की बिक्री 20.3 प्रतिशत बढ़कर 11,26,416 यूनिट्स रही.
मोपेड की बिक्री भी 16.1 प्रतिशत बढ़कर 48,607 यूनिट्स तक पहुंच गई.
इससे पता चलता है कि शहरों और छोटे शहरों में दोपहिया वाहनों की मांग काफी मजबूत है.
तिपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़त
तिपहिया वाहन सेगमेंट भी तेजी से बढ़ा. जनवरी 2026 में तिपहिया वाहनों की बिक्री 30.2 प्रतिशत बढ़कर 75,725 यूनिट्स हो गई.
यात्री तिपहिया वाहनों की बिक्री 30.4 प्रतिशत बढ़कर 60,881 यूनिट्स रही.
ट्रांसपोर्ट तिपहिया वाहनों की बिक्री 33.4 प्रतिशत बढ़कर 13,374 यूनिट्स तक पहुंच गई.
लेकिन ई-रिक्शा की बिक्री में थोड़ी गिरावट आई. यह 7.9 प्रतिशत घटकर 925 यूनिट्स पर आ गई, जो पिछले साल 1,004 यूनिट्स थी.
कुल बिक्री और इंडस्ट्री का नज़रिया
यह भी पढ़ें
SIAM के अनुसार, जनवरी 2026 में यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दोपहिया वाहन और क्वाड्रीसाइकल की कुल बिक्री 29,27,394 यूनिट्स रही.
SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि यह जनवरी अब तक की सबसे मजबूत बिक्री रही है. उन्होंने बताया कि जीएसटी दरों में कमी और मजबूत मांग के कारण इंडस्ट्री ने नए साल की शुरुआत शानदार तरीके से की है.
राजेश मेनन ने आगे कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में घोषित पहलों और नीतिगत मदद से भारत में ऑटोमोबाइल विनिर्माण को लंबी अवधि में मजबूती मिलेगी। इससे इंडस्ट्री को आने वाले समय में और विकास का समर्थन मिलेगा.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें