Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Diwali Car Offers: दिवाली पर SUV खरीदने का सुनहरा मौका! Skoda से Maruti तक, हजारों रुपये तक का बंपर डिस्काउंट

Diwali Car Offers:इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं. खास बात यह है कि कुछ गाड़ियों पर 90,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. आइए जानते हैं कौन सी SUV पर कितना फायदा मिल रहा है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Diwali Car Offers: दिवाली का त्योहार सिर्फ घर सजाने और खरीदारी करने का ही नहीं, बल्कि नई कार घर लाने का भी अच्छा मौका होता है. अगर आप भी इस दिवाली अपनी पुरानी कार बदलकर नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Skoda, Tata Motors, Nissan, Renault और Maruti Suzuki जैसी बड़ी कंपनियां अपनी SUV पर शानदार ऑफर्स दे रही हैं. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं. खास बात यह है कि कुछ गाड़ियों पर 90,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. आइए जानते हैं कौन सी SUV पर कितना फायदा मिल रहा है.

Skoda Kylaq पर सबसे ज्यादा 90 हजार रुपये की छूट

इस दिवाली सबसे बड़ा ऑफर Skoda Kylaq पर मिल रहा है... कंपनी की इस कॉम्पैक्ट SUV पर ग्राहकों को कुल 90,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें 40,000 रुपये तक का डीलर डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी डिस्काउंट शामिल है..इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है.

Loading Ad...

Tata Nexon पर 75 हजार रुपये तक की बचत

Loading Ad...

Tata Nexon खरीदने वालों के लिए भी यह दिवाली फायदेमंद हो सकती है... इस SUV पर चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट में 75,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, इंटरवेंशन ऑफर और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं..वहीं CNG वेरिएंट पर 60,000 रुपये और डीजल मॉडल पर 20,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू होती है..

Nissan Magnite पर 72 हजार रुपये तक का ऑफर

Loading Ad...

कम बजट में SUV खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए Nissan Magnite भी अच्छा विकल्प है.. अक्टूबर 2026 में इसके अलग-अलग वेरिएंट पर 72,000 रुपये तक की छूट मिल रही है... खासकर AMT, टर्बो पेट्रोल और कुछ टॉप वेरिएंट पर अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं..इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.68 लाख रुपये है...

Delhi Traffic Rules: 1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद! लागू होंगे नए GRAP नियम

Renault Kiger पर मिल रहा है 65 हजार का फायदा

Loading Ad...

Renault Kiger पर भी दिवाली के मौके पर 65,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है..इसके Evolution+, Techno और Emotion वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिल रहे हैं.. इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है..

Maruti Fronx पर 20 हजार रुपये तक की छूट

Maruti Suzuki Fronx खरीदने वालों को भी कंपनी 20,000 रुपये तक के फायदे दे रही है... इसके 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट, स्क्रैपेज बोनस और अतिरिक्त बोनस शामिल हैं...वहीं 1.2 लीटर पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं...इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये है..

Loading Ad...

कार खरीदने से पहले जरूर चेक करें ऑफर

अगर आप इस दिवाली नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ऑफर्स को जरूर चेक करें.. हालांकि, ध्यान रखें कि डिस्काउंट की रकम शहर, डीलर, मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से बदल सकती है... इसलिए कार फाइनल करने से पहले नजदीकी शोरूम में मिलने वाली वास्तविक कीमत और सभी ऑफर्स की जानकारी जरूर लें..

 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...