Advertisement
दिवाली पर घर लाएं नई इलेक्ट्रिक SUV, इन 6 कारों पर मिल रहे लाखों रुपये के फायदे
Diwali Electric Cars Offers: कई ऑटो कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर शानदार ऑफर दे रही हैं..इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट तक शामिल हैं
Advertisement
Diwali Electric Cars Offers: दिवाली का त्योहार आने वाला है और इस मौके पर अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है...कई ऑटो कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर शानदार ऑफर दे रही हैं..इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट तक शामिल हैं.. खास बात यह है कि कुछ कारों पर 3 लाख रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है... हालांकि, हर ऑफर सभी वेरिएंट पर लागू नहीं है... कुछ छूट चुनिंदा मॉडल और पुराने स्टॉक पर ही मिल रही है... आइए जानते हैं इस दिवाली किन इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा है कितना फायदा...
1. Tata Curvv EV: 3.35 लाख रुपये तक की बचत
अगर आप स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं तो Tata Curvv EV पर मिल रहा ऑफर अच्छा मौका हो सकता है.. इसके प्री-सीरीज X मॉडल पर 3.35 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है..इसमें 3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है.. वहीं, सीरीज X वेरिएंट पर 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है... इसमें 45kWh और 55kWh बैटरी के विकल्प मिलते हैं.
Advertisement
2. Tata Harrier EV: 2.75 लाख रुपये तक का फायदा
Advertisement
बड़ी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिए Tata Harrier EV पर भी शानदार डील मिल रही है। इसके Fearless+ और Empowered वेरिएंट पर 2.75 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.. इसमें कैश ऑफर, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं... इसमें 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं.. कंपनी के मुताबिक, इसकी अधिकतम क्लेम्ड रेंज 627 किलोमीटर तक है..
3. MG ZS EV: 2.7 लाख रुपये तक की छूट
Advertisement
MG ZS EV खरीदने की सोच रहे लोगों को भी दिवाली से पहले अच्छा मौका मिल रहा है.. इस कार पर वेरिएंट के हिसाब से 2.35 लाख से 2.7 लाख रुपये तक का कुल फायदा मिल सकता है;.. इसमें कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट छूट और रेफरल बेनिफिट शामिल हैं..साथ ही कंपनी 25,000 रुपये कीमत का फ्री चार्जर भी दे रही है..
4. Kia Carens Clavis EV और Hyundai Creta Electric
Advertisement
Kia Carens Clavis EV पर 75,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है.. इसमें एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है.. वहीं Hyundai Creta Electric पर 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है..इसके कुछ वेरिएंट पर कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर उपलब्ध हैं..
5. Tata Nexon EV: 45,000 रुपये तक का फायदा
यह भी पढ़ें
कम बजट में इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिए Tata Nexon EV भी एक विकल्प है.. इसके सभी वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है.. इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है..
ध्यान दें: ये ऑफर चुनिंदा वेरिएंट, स्टॉक और डीलरशिप के हिसाब से बदल सकते हैं.. कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से फाइनल कीमत और ऑफर की जानकारी जरूर लें..