×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जंग में ईरान के इरादों को पस्त रही IDF की ये महिला टीम, ऑपरेशन 'रॉरिंग लायन' में 20 फीसदी महिलाएं

ईरान-इजरायल की लड़ाई हर दिन भीषण होती जा रही है. जंग के नौवें दिन इजरायल ने ईरान के तेल ठिकानों पर हमला किया है. जिसमें भारी नुकसान का दावा किया जा रहा है.

Author
08 Mar 2026
( Updated: 08 Mar 2026
04:28 PM )
जंग में ईरान के इरादों को पस्त रही IDF की ये महिला टीम, ऑपरेशन 'रॉरिंग लायन' में 20 फीसदी महिलाएं

ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष चरम पर है. जंग हर दिन भीषण होती जा रही है. इस जंग में दोनों देशों के हजारों सैनिक मैदान में हैं, लेकिन क्या आपको पता है इजरायल की डिफेंस टीम में महिला सैनिक भी अहम भूमिका अदा कर रही हैं. 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इजरायल रक्षा बल (IDF) ने ‘रोरिंग लायन’ अभियान में महिलाओं की उपलब्धि से संबंधित आंकड़े जारी किए हैं. IDF ने बताया कि स्थापना के समय से ही महिलाएं इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) में सेवा दे रही हैं और उनकी सेवा का बल में महत्वपूर्ण योगदान है. आज भी "रोरिंग लायन" अभियान के दौरान महिलाएं IDF की परिचालन गतिविधियों का अभिन्न अंग हैं. 

IDF में 90 फीसदी से ज्यादा रोल में महिलाएं 

पिछले कुछ साल में IDF ने महिलाओं के लिए उपलब्ध युद्ध भूमिकाओं की सीमा का विस्तार करने के उद्देश्य से कई प्रक्रियाएं शुरू की हैं. IDF में 90 फीसदी से ज्यादा भूमिकाएं महिलाओं के लिए खुली हैं. लगभग 20 फीसदी लड़ाकू बल महिलाओं से बना है. युद्ध के दौरान महिला लड़ाकू सैनिकों ने सभी युद्ध क्षेत्रों में व्यावसायिकता, दृढ़ संकल्प और पूर्णता के साथ कार्य करते हुए युद्ध प्रयासों में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदर्शित किया है. 

ऑपरेशन 'लायंस रोर' के शुरू होने के साथ ही कई आरक्षित बलों को जुटाया गया और वर्तमान में सेवारत सभी आरक्षित सैनिकों में से लगभग 20 फीसदी महिलाएं हैं. इजरायल रक्षा बल (IDF) अपने सैन्य कर्मियों की क्षमताओं को अधिकतम करने के लिए काम करता है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक समायोजन भी करता है. 

लड़ाकू यूनिट में महिला सैनिकों का दबदबा 

IDF ने बताया कि 2015 में लड़ाकू बलों में महिलाओं की संख्या 7.2 फीसदी थी जबकि एक दशक बाद यह संख्या 21.2 फीसदी हैं. महिला लड़ाकू सैनिकों के अनुपात में तीन गुना वृद्धि हुई है. 2025 तक सभी स्थायी सेवा कर्मियों में महिलाओं की संख्या लगभग 35 फीसदी है. लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर महिलाओं की संख्या लगभग 24 फीसदी और कर्नल पद पर लगभग 15 फीसदी है. 

यह भी पढ़ें- मिडिल-ईस्ट में जंग तेज... ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ने दुबई में किया ताबड़तोड़ हमला, धुआं-धुआं हुईं रिहायशी इमारतें

ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के दौरान नौसेना अधिकारी पाठ्यक्रम से स्नातक लगभग 25 महिला कमांडर, मिसाइल जहाजों पर लगभग 130 महिला नौसैनिक लड़ाकू सैनिकों के साथ अभियानों में लगी हुई हैं. ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के दौरान, नौसेना में खुफिया, योजना, कमान और गोलाबारी-निर्देशन भूमिकाओं में लगभग 40 फीसदी कर्मी महिलाएं हैं. वायु रक्षा सरणी में लगभग 50 फीसदी कर्मी महिलाएं हैं. ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के दौरान, वायु सेना में लगभग 5,000 महिला आरक्षित सैनिक सेवा दे रही हैं. सैपिर (स्पीयर) ब्रिगेड की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध बटालियन में 40 फीसदी से ज्यादा लड़ाकू सैनिक महिलाएं हैं. 

ईरान के तेल भंडार पर इजरायल का हमला 

यह भी पढ़ें

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के नौवें दिन इजरायल ने ईरान में तेल भंडार और रिफाइनरी फैसिलिटी से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए. इस दौरान ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया है. वहीं, ईरान ने भी इजरायल समेत पांच देशों पर हमले किए हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें