×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अब नौकरी छोड़कर गधे पालिए, सरकार दे रही 50 लाख रुपये की सब्सिडी!

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) के तहत गधा पालन को बढ़ावा देने के लिए एक स्कीम शुरू की है. इस योजना में सरकार बड़ी सब्सिडी दे रही है, ताकि लोग इस क्षेत्र में निवेश करें और गधों की संख्या भी बढ़ सके.

अब नौकरी छोड़कर गधे पालिए, सरकार दे रही 50 लाख रुपये की सब्सिडी!
Image Source: Social Media

Business: अगर कभी आपको नौकरी छोड़कर बिजनेस करने का विचार आता है, तो अक्सर लोग खाने की दुकान या फैक्ट्री खोलने का सोचते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब गधों को पालकर भी करोड़पति बनना संभव है. इसके पीछे सरकार की योजना है. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) के तहत गधा पालन को बढ़ावा देने के लिए एक स्कीम शुरू की है. इस योजना में सरकार बड़ी सब्सिडी दे रही है, ताकि लोग इस क्षेत्र में निवेश करें और गधों की संख्या भी बढ़ सके.

योजना में सब्सिडी का फायदा

इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, FPO, SHG, JLG, FCO और धारा 8 की कंपनी गधे-घोड़े और ऊंट पालन के लिए आवेदन कर सकती है. योजना के मुताबिक, सरकार कुल लागत का 50% सब्सिडी देगी. इसका मतलब यह है कि अगर आपकी परियोजना की लागत 1 करोड़ रुपये है, तो सरकार आपको 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी.

गधा पालन के लिए नियम

गधा पालन योजना में कुछ खास नियम बनाए गए हैं:

  • एक यूनिट में कम से कम 50 मादा और 5 नर गधे होने चाहिए.
  • सब्सिडी केवल स्वदेशी नस्लों के गधों पर ही लागू होती है, विदेशी नस्लों पर नहीं.
  • सब्सिडी दो किश्तों में दी जाती है - पहली किश्त बैंक लोन स्वीकृत होने पर, और दूसरी परियोजना पूरी होने के बाद.
  • यानी अगर आप योजना के तहत आवेदन करते हैं, तो आधी राशि तुरंत और बाकी राशि परियोजना पूरी होने पर मिलेगी.

योजना क्यों चलाई जा रही है?

सरकार इस योजना को इसलिए चला रही है ताकि गधा पालन को बढ़ावा मिले. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2019 में देश में कुल 1.23 लाख गधे बचे थे. वहीं, 2012 से अब तक गधों की संख्या में लगभग 60% की कमी आ चुकी है. ऐसे में इस योजना का मकसद गधों की संख्या बढ़ाना और साथ ही लोगों को नई आय का जरिया देना है,


जानिए अन्य सरकार की पशुपालन योजनाएं
सरकार ने पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें कुछ मुख्य योजनाएं हैं:

1. पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu KCC)
Pashu KCC योजना छोटे किसानों के लिए है, ताकि वे गाय, भैंस, भेड़, बकरी और मछली पालन जैसे काम कर सकें. इस कार्ड की मदद से किसान बिना किसी गारंटी के 1.60 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. इसके अलावा इस लोन पर ब्याज दर बहुत कम होती है. यदि किसान समय पर किस्त चुका देते हैं तो उन्हें 3% अतिरिक्त ब्याज छूट भी मिलती है.

2. राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM)
राष्ट्रीय गोकुल मिशन का उद्देश्य स्वदेशी (भारतीय) नस्लों की गाय और भैंस को बढ़ावा देना है. इस योजना में अगर कोई किसान या उद्यमी ‘नस्ल गुणन फार्म’ (Breed Multiplication Farm) शुरू करता है, तो सरकार उसे 2 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देती है. साथ ही AI जैसी तकनीकी सेवाएं कम कीमत या मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि अच्छी नस्लों का तेजी से विकास हो सके और पशुपालक लंबे समय में अधिक लाभ कमा सकें.

अगर आप सोच रहे हैं कि बिजनेस कैसे शुरू करें, तो गधा पालन भी अब एक फायदेमंद विकल्प बन चुका है. सरकार की सब्सिडी और योजनाओं की मदद से छोटी या बड़ी परियोजना में निवेश करके लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं. साथ ही यह योजना देश में गधों की संख्या बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें